
डॉ. दिनेश जांगड़े ने किया प्रचार प्रसार एवं चुनाव कार्यालाय का किया शुभारंभ
सारंगढ टाईम्स/बिलाईगढ़
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 से जिला पंचायत चुनाव लड़ रहे लोकप्रिय नेता डॉ. दिनेश लाल जांगडे ने अपने क्षेत्र में दौरा किया। डॉ. दिनेश लाल जांगडे लगातार अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष रख रहे हैं। डॉ. दिनेश लाल ने आज प्रचार के दौरान क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पुरे विश्व में अपना नाम कमा रही है और देश के सभी वर्गाें के विकास को महत्तव दे रही है। डॉ. दिनेश लाल ने कहा कि हमारे क्षेत्र विकास के लिए पुरे क्षेत्र वासियों का आर्शीवाद आवश्यक है। आज जनसम्पर्क के दौरान डॉ. दिनेश लाल को जनता का बहुत ज्यादा समर्थन मिलता हुआ दिखाई दिया। इसके अलावा डॉ. दिनेश लाल ने पेंड्रा वन में अपने चुनाव कार्यालय का भी शुभारंभ किया।