
छत्तीसगढ़ में बदला हवा का रुख, हवाओं के दिशा बदलने से रात का पारा से ठंड से बढ़ी,
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख बदल गया है। हवाओं के दिशा बदलने से प्रदेश में ठंडी वापस आ गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंड बढ़ गई है। दिन का पारा में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन रात का पारा लुढ़कने से ठंड लगने लगी है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं गुरुवार को सबसे प्रदेश में सबसे गर्म बीजापुर रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शेष भागों में एक डिग्री की गिरावट आई। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।