
अवैध उत्खनन में जप्ती किया गया 15 लाख रूपये की “चैन माऊंटेन” मशीन हुई चोरी?

सलिहा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज किया मामला,
पंचायत सचिव और कोटवार के सुपुर्द में दिया गया चैन माऊंटेन मशीन चोरी,
15 लाख रूपये की कीमती मशीन हुई चोरी,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के ग्राम पंचायत सोनपुर में जोकनदी पर रेत के अवैध उत्खनन में
लिप्त पाये गये चैन माऊंटेन मशीन पर खनिज विभाग के द्वारा कार्यवाही करते हुए उसको
सीलबंद करते हुए सोनपुर पंचायत के सचिव और कोटवार के सुपुर्द में रखवाया गया था जो कि
दो दिन बार चोरी हो गया। 15 लाख रूपये की कीमत की इस चैन माऊंटेन मशीन के चोरी की
शिकायत पर सलिहा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत
अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती विमला साहू पति स्व जागेश्वर साहू
उम्र 40 वर्ष ग्राम बरपाली थाना गिधौरी की निवासी है तथा वर्तमान में ग्राम पंचायत सोनपुर में सचिव के
पद पर पदस्थ है उन्होने बताया कि दिनांक 12/06/2026 ग्राम पंचायत सोनपुर तहसील सोनाखान
जिला बलौदाबाजार भाटापारा के जोकनदी में खनिज रेत का अवैध उत्खनन में लिप्त पाए जाने पर 01
नग चैन माऊन्टेन मशीन पुराना ईस्तेमाली (JCB कंपनी) चेचिस क्रमांक PUNJD20B1J2751515
मडल नंबर JS 205,
इंजिन सीरियल नंबर 84486945 को खनिज विभाग जिला बलौदाबाजार भाटापारा
द्वारा सोनपुर नदी किनारे सील-ताला लगाकर सील बंद किये थे, जिसे जप्त कर उसको एवं ग्राम
कोटवार भारत चौहान को दोपहर 02:50 बजे सूपूर्द किये थे। दिनांक 13.06.2026 के शाम 06:00 बजे
गाड़ी खड़ा था तथा दिनांक 14/06/2026 को सुबह 6:00 बजे देखने पर गाड़ी वहां नहीं था जिसे कोई
अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसका अनुमानित कीमत लगभग 15,00,000 रू. (पंद्रह लाख रूपये)
है।
प्रार्थी की शिकायत पर सलिहा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस
की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।



