
सुश्री पुर्णिमा मनहर को जिपं क्षेत्र 07 से भाजपा ने बनाया अधिकृत प्रत्याशी
सारंगढ़ बिलाईगढ़
भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत दावेदारों की सुची जारी करते हुए 12 जिला पंचायत सदस्यों के लिए प्रत्याशियों की सुची जारी की। इस सुची में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 से युवा और मिलनसार भाजपा नेत्री पुर्णिमा मनहर को पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया। गौरतलब है कि सुश्री पुर्णिमा मनहर भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय महिला हस्ताक्षर हैं और लगातार पार्टी के सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेती रही है। जिला पंचायत क्षेत्र 07 में मुडपार बडे, लेन्ध्रा, सिरौली, गाताडीह, खम्हरडीह, उधरा पचपेड़ी, अमलीपाली अ, परसकोल, बोरिदा, परसदा बडे, कलमी, साल्हे, गोडिहारी, दुर्गापाली, चंदाई, कुधरी, बरभांठा अ, छिन्द, कटेकोनी, कोतमरा, चांटीपाली, सुन्दराभांठा, छुहीपाली, कटेली को मिलाकर कुल 25 गांव आते हैं। इन क्षेत्रों में पुर्णिमा मनहर का दौरा प्रारंभ हो चुका है जहां पर उनकी भिड़ंत कांग्रेस से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस की कर्मठ सिपाही श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज से होने जा रही है। भाजपा ने जिस प्रकार से नगरीय निकाय और अब जिला पंचायत में भी सुची जारी की है उससे कांग्रेस पर साईकॉलाजिकल दबाव जरूर बनता जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में पुर्णिमा मनहर के प्रत्याशी बनने से हर्ष का माहौल तो वहीं केडार मंडल और कोसीर मंडल के कार्यकर्ता पुर्णिमा मनहर की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद पुर्णिमा मनहर ने सोशल मिडिया के माध्यम से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया है।