रायगढ़

रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मिली  लाश, इलाके में फैली सनसनी

रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मिली  लाश, इलाके में फैली सनसनी

रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मिली  लाश, इलाके में फैली सनसनी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. झोपड़ी में मां-बेटी का शव जला मिला है. पति की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही घरघोडा पुलिस मौके पर पहुंची है. यह घटना घरघोड़ा ब्लाक के ग्राम कमतरा की है.

सूत्रों के मुताबिक, युवक ने पेट्रोल डालकर घर में आग लगाई है, जिससे मां-बेटी की जलकर मौत हो गई. इसके बाद बेटे संतोष कुमार ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है. तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button