
संदीप लकड़ा हत्याकांड: सरकार ने मृतक की पत्नी को नौकरी और 25 लाख दिया मुआवजा, आदिवासी समाज का आंदोलन खत्म, 22 दिनों बाद होगा अंतिम संस्कार
सरगुजा। संदीप लकड़ा हत्यकांड मामले में आज स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, पीड़ित परिवार और सर्व आदिवासी समाज के बीच वार्ता हुई। वार्ता में सीएम के प्रतिनिधि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री ने मृतक के बच्चों की हायर सेकंडरी स्कूल तक निशुल्क पढ़ाई, संविदा के रूप में मृतक की पत्नी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही सीएम मद से 25 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की।







