राज्य

बिलासपुर के चोरी मामले में चौकाने वाला खुलासा : 5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, हिरासत में 3 नाबालिग….

बिलासपुर के चोरी मामले में चौकाने वाला खुलासा : 5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, हिरासत में 3 नाबालिग....

बिलासपुर के चोरी मामले में चौकाने वाला खुलासा : 5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, हिरासत में 3 नाबालिग….

 बिलासपुर. बिलासपुर के नेहरू नगर में कारोबारी के सूने मकान में हुई चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. चोरी 5 करोड़ रुपये की चोरी की खबर पूरी तरह भ्रामक और निराधार निकली. सिविल लाइन पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है. आरोपियों के कब्जे से 1.06 लाख रुपये से अधिक नकद, सोने-चांदी के जेवर और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है.

नाबालिगों से सोने-चांदी के जेवरात बरामद

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. कार्रवाई के दौरान आरोपियों से नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा पुराने नोट, बहुमूल्य रत्न, पूजा सामग्री और धातु फिटिंग समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया है.

प्रार्थी ने जताई थी इतनी चोरी की आशंका

शुरुआती तौर पर प्रार्थी ने 1.85 लाख से 2.35 लाख रुपये नकद और 15 से 20 तोला सोना चोरी होने की आशंका जताई थी. बाद में विस्तृत जांच के दौरान घर की तलाशी लेने पर कुछ कीमती सामान मकान के भीतर ही सुरक्षित मिला. इसके बाद लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई. घटना के बाद यह दावा किया गया कि कारोबारी के घर से करीब 5 करोड़ रुपये के नकद, जेवर और कीमती रत्न चोरी हुए हैं. बताया गया था कि तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी रजनीश सेठ के नेहरू नगर स्थित मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस जांच में यह दावा गलत साबित हुआ. पुलिस ने स्पष्ट किया कि 5 करोड़ रुपये की चोरी की खबर पूरी तरह अफवाह और तथ्यहीन है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button