राज्य

रायपुर : घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

रायपुर : घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

रायपुर : घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से धान विक्रय हुआ सरल और सुविधाजनकऑनलाइन टोकन व्यवस्था से समय और श्रम की हो रही बचत, किसान सुशील कुमार कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए धान उपार्जन व्यवस्था को निरंतर सरल, सुगम और पारदर्शी बनाया जा रहा है। शासन की ऑनलाइन टोकन व्यवस्था किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। अब किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए उपार्जन केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। किसान घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर आसानी से अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं। इससे किसानों के समय और श्रम की बचत होने के साथ ही धान विक्रय की प्रक्रिया भी सुविधाजनक हुई है।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परासी के किसान श्री सुशील कुमार कुशवाहा भी शासन की इस किसान हितैषी व्यवस्था से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर वे परासी धान उपार्जन केंद्र में अपना 16 क्विंटल धान विक्रय के लिए लेकर पहुंचे। ऑनलाइन टोकन की सुविधा मिलने से उन्हें काफी सहूलियत हुई है। अब किसान अपनी सुविधानुसार धान विक्रय की तैयारी कर निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंच सकते हैं।किसान श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई व्यवस्था से धान विक्रय करना पहले की अपेक्षा अधिक आसान हो गया है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली है। समय की बचत होने से किसान अपने अन्य कृषि कार्यों पर भी ध्यान दे पा रहे हैं।श्री कुशवाहा ने कम उत्पादन वाले किसानों के हित में शासन की पहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कम उत्पादन होने की स्थिति में भी पात्र किसानों को अंतर की राशि मिलने से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। शासन के ऐसे किसान हितैषी प्रयासों से किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है।किसान श्री सुशील कुमार कुशवाहा ने किसानों की सुविधाओं और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों और तकनीक आधारित धान उपार्जन व्यवस्था से किसानों को राहत मिल रही है। ऑनलाइन टोकन जैसी सुविधाएं कृषि उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ ही किसानों के जीवन को अधिक सहज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button