राज्य

छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, चंदलीडीह में शुरू हुआ रामनामी इको टूरिज्म; पहले ही दिन रसिया से पहुंचे पर्यटक

छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, चंदलीडीह में शुरू हुआ रामनामी इको टूरिज्म; पहले ही दिन रसिया से पहुंचे पर्यटक

छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, चंदलीडीह में शुरू हुआ रामनामी इको टूरिज्म; पहले ही दिन रसिया से पहुंचे पर्यटक

प्रकृति, रोमांच और संस्कृति का अनूठा संगम बनेगा चंदलीडीह, बोटिंग, बंबू राफ्टिंग, कायाकिंग, नाइट कैंपिंग और पहाड़ ट्रैकिंग का उठा सकेंगे आनंदअपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने फीता काटकर किया शुभारंभसारंगढ़-बिलाईगढ़,25 नवंबर 2026। जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और यहां की प्राकृतिक सुंदरता एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम चंदलीडीह में जिला प्रशासन एवं रामनामी समुदाय के संयुक्त प्रयासों से रामनामी इको टूरिज्म की शुरुआत की गई है। इसका शुभारंभ अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने फीता काटकर किया।
इस पर्यटन स्थल की खास बात यह रही कि शुभारंभ के पहले ही दिन फ्रांस से आए दो विदेशी पर्यटकों ने चंदलीडीह पहुंचकर यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और सांस्कृतिक परिवेश का अनुभव किया। विदेशी पर्यटकों की आमद से इस क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद बढ़ी है। देशी-विदेशी पर्यटकों के संभावित आवागमन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यहां पर्यटन सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पर्यटकों को एक यादगार अनुभव मिल सके।प्रकृति की खूबसूरती के साथ रोमांचक गतिविधियों का आनंद
रामनामी इको टूरिज्म, चंदलीडीह में पर्यटकों के लिए प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने के साथ रोमांच से भरपूर गतिविधियों का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। यहां पिकनिक, बोटिंग, बंबू राफ्टिंग, कायाकिंग, नाइट कैंपिंग और सतखंडा पहाड़ ट्रैकिंग जैसी आकर्षक गतिविधियां उपलब्ध हैं। पर्यटक पहाड़ी प्राकृतिक परिवेश का आनंद लेने, पानी में रोमांचक गतिविधियों का अनुभव करने और खुले आसमान के नीचे कैंपिंग के माध्यम से प्रकृति के करीब समय बिता सकेंगे। परिवार, दोस्तों और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनने की क्षमता रखता है।रामनामी समाज की अनूठी विरासत से रूबरू होंगे पर्यटकचंदलीडीह पर्यटन स्थल की सबसे बड़ी विशेषता यहां की रामनामी सांस्कृतिक विरासत है। रामनामी समाज छत्तीसगढ़ की विशिष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आस्था और राम नाम के प्रति समर्पण इस समाज की प्रमुख विशेषता है। रामनामी समुदाय के लोग अपने शरीर पर राम-राम नाम का गोदना गुदवाने, राम नाम अंकित वस्त्र धारण करने तथा भजन-कीर्तन की विशिष्ट परंपरा के लिए जाने जाते हैं। उनकी जीवनशैली, लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत भारतीय संस्कृति का अनूठा हिस्सा हैं। यहां आने वाले पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रामनामी समाज की आस्था, परंपराओं और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को करीब से जानने का अवसर प्राप्त करेंगे।
स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर
जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य केवल पर्यटन स्थल विकसित करना ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका को मजबूत बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करना भी है। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। साथ ही क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए रामनामी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर बिलाईगढ़ जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती योगेश्वरी बर्मन सहित ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण एवं सचिव उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से
विकसित कर नई पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रामनामी इको टूरिज्म, चंदलीडीह इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल जिले में पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने के साथ स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की धान खरीदी एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की समीक्षाधान को वर्षा से सुरक्षित रखने के लिए उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश27 नवंबर को जिलेभर में आयोजित होंगी बाल विवाह रोकथाम के लिए सघन जनजागरूकता गतिविधियांसारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 नवंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे, उन्होंने समय सीमा की बैठक में पुलिस विभाग से लंबित प्रकरणों एवं जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर भी विशेष जानकारी देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्री डी.एस. राजपूत, सुश्री शिक्षा शर्मा सहित अन्य डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।कलेक्टर ने जिले में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की समीक्षा करते हुए उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए उपार्जित धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल, ड्रेनेज एवं स्टैकिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिला स्तरीय एवं नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई करने को कहा।बैठक में कलेक्टर ने भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो वर्ष पूर्ण होने तथा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय बाल, अल्पायु एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर आगामी 27 नवंबर को जिले में सघन जनजागरूकता गतिविधियों के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिला स्तर से ग्राम स्तर तक शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों, जनप्रतिनिधियों, मैदानी कार्यकर्ताओं एवं सामुदायिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा आयोजित करने तथा स्कूलों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बाल विवाह नहीं करने एवं बाल विवाह का विरोध करने की सामूहिक शपथ दिलाने को कहा।कलेक्टर ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आम नागरिकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने 27 नवंबर को अपराह्न 3 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के जिला स्तर पर ऑनलाइन प्रदर्शन की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आयोजित गतिविधियों की तस्वीरें, वीडियो एवं मीडिया कवरेज निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने तथा समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रेषित करने के निर्देश दिए।बैठक में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों, आम नागरिकों के आवेदनों एवं विभिन्न विभागों में लंबित समय-सीमा के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्टकलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने की जिले की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षाप्रशासन और पुलिस के बेहतर समन्वय से कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देशसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर समयबद्ध सुधारात्मक कार्य करने पर जोरग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में यातायात पार्क सह शिक्षण केंद्र स्थापित करने की कार्ययोजना, बच्चों और युवाओं को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षणअवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती, 59 प्रकरणों में 133 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाईसारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 नवंबर 2026। जिले में कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा की उपस्थिति में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा, आपराधिक दोषमुक्ति प्रकरणों, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों की मॉनिटरिंग तथा नारकोटिक्स समन्वय तंत्र (एनसीओआरडी) के अंतर्गत की गई कार्रवाई की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बैठक के प्रत्येक एजेंडा बिंदु की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा प्रशासन एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर विशेष जोर दिया।बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्री डी.एस. राजपूत एवं सुश्री शिक्षा शर्मा सहित अन्य डिप्टी कलेक्टर, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सतत निगरानी रखने तथा संवेदनशील मामलों में तत्परता से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को प्रभावी बनाने तथा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस अमले को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए।आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को लेकर प्रशासन सतर्कबैठक में जिले की वर्तमान कानून व्यवस्था सहित आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। आगामी 18 दिसंबर को संत गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय समारोह, रैलियों एवं अन्य कार्यक्रमों तथा 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही बिलाईगढ़ में धौराभाठा जलाशय परियोजना से प्रभावित किसानों की लंबित मुआवजा राशि की मांग को लेकर जारी धरना-प्रदर्शन की स्थिति की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।2,034 प्रकरणों में 3,773 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाईबैठक में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की गई। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी से 16 नवंबर 2026 तक जिले में कुल 2,034 प्रकरणों में 3,773 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं 804 प्रकरणों में 1,426 व्यक्तियों को बाउंड ओवर किया गया है। जिला बदर के कुल 10 प्रकरणों की भी समीक्षा की गई, जिनमें पांच प्रकरणों में संबंधित व्यक्तियों को एक वर्ष के लिए जिले से निष्कासित करने की कार्रवाई की गई है, जबकि पांच प्रकरण विचाराधीन हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के प्रकरणों की नियमित समीक्षा तथा लंबित प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम एवं नियंत्रण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन में निर्धारित नियमों और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों, विवाह समारोहों, जुलूसों तथा सार्वजनिक कार्यक्रमों में निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन कराने के साथ ही रात्रिकालीन ध्वनि प्रदूषण पर विशेष निगरानी रखने को कहा।पुलिस अधीक्षक ने थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में डीजे संचालकों की बैठक लेकर निर्धारित नियमों एवं प्रतिबंधों की जानकारी देने तथा बिना अनुमति अथवा निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अस्पतालों, विद्यालयों, न्यायालयों एवं अन्य शांत क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक हॉर्न तथा तेज आवाज पर विशेष नियंत्रण रखने को कहा गया।बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 में कोलाहल अधिनियम के तहत दो प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा सात हजार रुपये तथा वर्ष 2026 में एक प्रकरण में एक हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बहुआयामी कार्ययोजनाकलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पिछले वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं, मृतकों एवं घायलों के आंकड़ों का अवलोकन किया गया। प्रस्तुत जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 में जनवरी से अक्टूबर तक जिले में 187 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 102 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 195 व्यक्ति घायल हुए हैं।सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली जनहानि में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क इंजीनियरिंग, यातायात नियमों का प्रवर्तन, जनजागरूकता एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के चार प्रमुख सिद्धांतों (4E) पर आधारित कार्ययोजना की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासों से सड़क सुरक्षा संबंधी उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करते हुए यातायात नियमों के प्रभावी पालन एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।दुर्घटना संभावित स्थलों का होगा तकनीकी परीक्षण, समयबद्ध सुधारात्मक कार्यों के निर्देशबैठक में पिछले तीन से पांच वर्षों के सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण कर दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान करने तथा पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परिवहन विभाग एवं स्थानीय निकायों के संयुक्त निरीक्षण से आवश्यक सुधारात्मक कार्य निर्धारित करने पर जोर दिया गया।कलेक्टर ने दुर्घटना संभावित स्थलों का जीआईएस आधारित मानचित्र तैयार करने, सड़कों की चौड़ाई, दृश्यता, मोड़, जंक्शन, गति सीमा एवं अन्य सुरक्षा मानकों का तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आवश्यक स्थानों पर चेतावनी संकेतक, रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर, क्रैश बैरियर, गति सीमा संबंधी बोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग एवं पैदल पार पथ की व्यवस्था करने के साथ ही जर्जर सड़कों की मरम्मत, गड्ढों की भराई, रोड मार्किंग एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, निर्धारित गति सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग के विरुद्ध विशेष जांच अभियान संचालित करने पर जोर दिया। स्कूल बसों, यात्री वाहनों एवं भारी वाहनों की फिटनेस जांच तथा बिना लाइसेंस एवं नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों, मुख्य जिला मार्गों सहित शहरी एवं ग्रामीण सड़कों पर निर्धारित गति सीमा की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार पुनर्निर्धारण करने तथा विद्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा उपाय अपनाने के संबंध में चर्चा की गई। तेज गति से वाहन चलाने वालों पर नियंत्रण के लिए स्पीड गन, सीसीटीवी कैमरे एवं नियमित पुलिस जांच अभियान के उपयोग को भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है।कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात बाधाओं को दूर करने, अवैध पार्किंग एवं सड़क अतिक्रमण के विरुद्ध नगरीय निकाय, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई तथा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर विशेष जोर दिया।ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में यातायात पार्क सह शिक्षण केंद्र की स्थापना की कार्ययोजनासड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति नागरिकों, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चयनित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में यातायात पार्क सह शिक्षण केंद्र स्थापित करने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने इस दिशा में संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया।इन केंद्रों में लघु मॉडल सड़क, चौराहा, ट्रैफिक सिग्नल, सड़क संकेतकों एवं यातायात नियमों का प्रदर्शन, विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा ऑडियो-वीडियो एवं डिजिटल शिक्षण सामग्री की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व सहित सुरक्षित यातायात व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। नियमित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कार्ययोजना में शामिल है।
कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को न्यूनतम समय में राहत, बचाव एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने तथा पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।पॉक्सो एक्ट के प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशबैठक में आपराधिक दोषमुक्ति प्रकरणों एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की गई। प्रस्तुत जानकारी के अनुसार आपराधिक दोषमुक्ति के समीक्षा योग्य प्रकरणों की स्थिति निरंक है। वहीं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत विवेचना में एक प्रकरण लंबित है, जिसमें चालान प्रस्तुत किया जाना शेष है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ऐसे संवेदनशील प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग, गंभीरतापूर्वक विवेचना तथा निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती, 1,142.6 किलोग्राम गांजा एवं 63 वाहन जब्तनारकोटिक्स समन्वय तंत्र (एनसीओआरडी) के अंतर्गत जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं कारोबार के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि 1 जनवरी से 16 नवंबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा तस्करी के 57 प्रकरण दर्ज करते हुए 129 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इन प्रकरणों में कुल 1,142.6 किलोग्राम गांजा एवं 60 वाहन जब्त किए गए हैं।इसी प्रकार कोरेक्स कफ सिरप से संबंधित दो प्रकरणों में चार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 203 नग कफ सिरप एवं तीन वाहन जब्त किए गए हैं। इस प्रकार जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 59 प्रकरणों में 133 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 63 वाहन जब्त किए गए हैं।कलेक्टर ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने तथा ऐसी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button