रायगढ़

लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार, शिव शक्ति स्टील प्लांट में किराया राशि हड़पने का मामला…..

लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार, शिव शक्ति स्टील प्लांट में किराया राशि हड़पने का मामला.....

लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार, शिव शक्ति स्टील प्लांट में किराया राशि हड़पने का मामला…..

ऑपरेशन “तलाश” में एक और बड़ी सफलता,
मध्यप्रदेश के सिंगरौली से पकड़कर लाया गया, नगदी व मोबाइल जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/रायगढ़,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना चक्रधरनगर पुलिस को भी बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने शिव शक्ति स्टील प्लांट में लाखों रुपये का गबन कर फरार चल रहे ऑटोमोबाइल एक्जीक्यूटिव मैनेजर मनीष कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी विपुल माली, निवासी चिडीपाल कॉलोनी बोईरदादर द्वारा 03 सितंबर 2025 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि शिव शक्ति प्लांट में ऑटोमोबाइल एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत मनीष कुमार शर्मा को कंपनी के वाहनों की देखरेख एवं ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से वाहनों को चलवाकर किराया वसूलने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आरोपी ने 01 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 के बीच वाहनों से प्राप्त किराया कंपनी में जमा न कर स्वयं के बैंक खाते एवं नगद के रूप में प्राप्त कर करीब ₹11,35,861 की राशि का गबन कर लिया।

इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा ट्रांसपोर्टरों को कंपनी के वाहनों को किसी अन्य का वाहन बताकर चलवाया गया और फर्जी बिल्टी तैयार कर धोखाधड़ी की गई। रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 396/2025 धारा 316(4), 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने लगातार स्थान बदल रहा था।

“ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा आरोपी की पतासाजी के लिए पुनः तकनीकी जांच कर लोकेशन ट्रेस किया गया, जिसमें आरोपी के मध्यप्रदेश के सिंगरौली में छिपे होने की जानकारी मिली। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर सिंगरौली रवाना किया गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार
कर रायगढ़ लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके पास से नगद राशि (800 रूपये) एवं एक सैमसंग गैलेक्सी A15 5G मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी मनीष कुमार शर्मा, निवासी मखदुमपुर थाना कोंच जिला गया (बिहार) को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर
जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button