खेलजिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़पूछता है सारंगढबिलाईगढ़

डीएमएफ : 31 लाख खर्च कर क्लब हाऊस का जीर्णोद्धार लेकिन अब “आफिसर्स” का कब्जा?

डीएमएफ : 31 लाख खर्च कर क्लब हाऊस का जीर्णोद्धार लेकिन अब “आफिसर्स” का कब्जा?

डीएमएफ : 31 लाख खर्च कर क्लब हाऊस का
जीर्णोद्धार लेकिन अब “आफिसर्स” का कब्जा?
आम खिलाड़ियो के लिये बना क्लब हाऊस पर लगा
प्रतिबंध?
नगर पालिका का क्लब हाऊस मे जिम साम्रगी
खरीदी किया जनपद पंचायत नें?
केवल सरकारी अधिकारी-कर्मचारी के लिये हो गया
क्लब हाऊस?
नगर पालिका का “क्लब हाऊस” कब आफिसर्स क्लब
बना कोई जानकारी नही?
स्थानीय खिलाड़ियो को नही दिया जा रहा है प्रवेश?

बैडमिंटन कोर्ट सहित नगर पालिका का जिम भी आम
लोगो से दूर?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में जिला खनिज न्यास मद से क्लब हाऊस के जीर्णोद्धार के लिये 20 लाख रूपये तथा साम्रगी खरीदी के लिये 11 लाख रूपये का खर्च करने के बाद इसको आम खिलाड़ियो से दर करते हुए  इसको “आफिसर्स” के लिये आरक्षित कर दिया गया है। सरकारी अधिकारी और कर्मचारियो के लिये इस क्लब हाऊस को आरक्षित कर दिया गया है। जबकि वर्षो से स्थानीय खिलाड़ी यहा पर अभ्यास करते आ रहे  है वही यहा पर नगर पालिका का जिम स्थापित था तथा कई मदो से पूर्व में इसमे काफी खर्च किया गया था तथा पूर्व खिलाड़ियो की समिति भी संचालन के लिये बनाई गई थी। किन्तु बिना कोई बैठक में प्रस्ताव  पारित किये ही क्लब हाऊस को अधिकारियो ने अपने लिये आरक्षित कर लिया है।  सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में डीएमएफ फंड़ का मनमानी उपयोग करने की कई शिकायतो के बीच  नगर पालिका के वार्ड क्रमांक- 7 मे स्थित क्लब हाऊस को जीणोद्धार के नाम पर ग्राम पंचायत चंदाई से 19.98 लाख रूपये का कार्य कराने तथा जनपद पंचायत के द्वारा 11.50 लाख रूपये की सामग्री खरीदी  कराने के बाद इस क्लब को आफिसर्स क्लब बना दिया गया है। डीएमएफ द्वारा स्वीकृत किया गया कार्यो  की जानकारी में यह बात सामने आई कि 09 जून 2025 को आयोजित डीएमएफ़ समिति की बैठक में क्लब
हाऊस के जीर्णोद्धार के लिये 19.98 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किया गया तथा इसके लिये सीईओ जनपद पंचायत सारंगढ़ को एजेंसी बनाया गया। जनपद पंचायत के कार्यक्षेत्र से बाहर होने के बाद भी नगर
पालिका क्षेत्र के इस क्लब हाऊस को जनपद पंचायत सारंगढ़ ने ग्राम पंचायत चंदाई को काम सौप दिया। ग्राम पंचायत चंदाई के सरपंच और सचिव द्वारा जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो गया।वही 20  फरवरी 2026 को डीएमएफ स्वाशासी समिति की बैठक में इसी क्लब हाऊस के लिये 5.37 लाख तथा 6.17 लाख रूपये के साम्रगी की खरीदी की स्वीकृति दिया गया और नगर पालिका क्षेत्र मे स्थित इस क्लब हाऊस के लिये फिर से जनपद पंचायत सारंगढ़ को कार्यएजेंसी बना दिया गया। जनपद पंचायत सारंगढ़ के द्वारा फिर ग्राम पंचायत के नाम साम्रगी खरीदी कर दिया गया। वही इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि  निमार्ण कार्य पूरा होने तथा साम्रगी खरीदी होने के बाद क्लब हाऊस का नाम गुपचुप तरीके से बदलकर “आफिसर्स क्लब” कर दिया गया और आम नगरवासियो और खिलाड़ियो को वहा पर खेलना प्रतिबंधित कर
दिया गया तथा इस पर सरकारी अधिकारियो-कर्मचारियो का कब्जा हो गया।

नगर पालिका का “क्लब हाऊस” कब आफिसर्स क्लब
बना कोई जानकारी नही?
नगर पालिका के आधिपत्य में रहा सारंगढ़ का क्लब हाऊस हास्पिटल के पास वार्ड क्रमांक-7 मे स्थित है। यहा पर पूर्व में नगर पालिका सारंगढ़ के द्वारा बैडमिंटन कोर्ट के नाम पर लाखो रूपये का खर्च किया गया था वही अध्यक्ष मद और पार्षद मद से नगर पालिका द्वारा यहा पर जिम का संचालन किया जाता रहा है और पूर्व खिलाड़ियो और
वर्तमान खिलाड़ियो के द्वारा यहा पर संचालन समिति का भी गठन किया गया था। ऐसे में डीएमएफ फंड़ से लगभग 31 लाख रूपये की स्वीकृति देकर इस क्लब हाऊस का जीर्णोद्धार कराया गया और सामग्री की खरीदी कराया गया और फिर सबकुछ कार्य होने के बाद इसको आफिसर्स क्लब बना दिया गया और आम आदमी का प्रवेश यहा पर
प्रतिबंधित कर दिया गया। वर्षो से क्लब हाऊस में खेल गतिविधि होते आ रहा था और स्थानीय खिलाड़ी यहा पर खेलकूद का अभ्यास करते थे वे सभी यहा पर प्रवेश तक नही कर पा रहे है। आफिसर्स क्लब पर ताला लग गया है और परिचय पत्र दिखाकर यहा पर प्रवेश दिया जा रहा है। जिससे स्थानीय खिलाड़ी वर्षो पुराने इस क्लब हाऊस से
दूर हो गये है। नगर पालिका सारंगढ़ के अधिपत्य मे रहा क्लब हाऊस को कब आफिसर्स क्लब बना दिया गया? इसकी कोई जानकारी निर्वाचित जनप्रतिनिधियो को भी नही है।

नगर पालिका क्षेत्र में फिर ग्राम पंचायत का निमार्ण कार्य?
नगर पालिका सारंगढ़ के अधिकार क्षेत्र में फिर एक बार ग्राम पंचायत के द्वारा लाखो रूपये का निमार्ण कार्य कराकर नियम और कानून को ठेंगा दिखाया गया है। ग्राम पंचायत चंदाई के द्वारा 19.98 लाख रूपये का जीर्णोद्वार का कार्य कराया गया है वही 11.50 लाख रूपये का साम्रगी की खरीदी की गई है। जबकि डीएमएफ फंड़ का एजेंसी नगर
पालिका सारंगढ़ को बनाया जाना था किन्तु नही बनाया गया और सीईओ जनपद पंचायत को इसका निमार्ण एजेंसी बना दिया गया। वही बिना टेंड़र के ही जीर्णोद्धार और साम्रगी खरीदी कर दिया गया है। सारंगढ़ नगर पालिका के अधिपत्य वाले भवन का जीर्णोद्धार को ग्राम पंचायत पूरा करा रहा है और साम्रगी खरीदी भी ग्राम पंचायत करा रहा
है। नियम और कानून को ठेंगा दिखाकर किया गया इस कार्य को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत करने की तैयारी में कई संगठन है।जिससे आने वाले दिनो मे क्लब हाऊस का आफिसर्स क्लब बनने का मामला गर्म हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button