
नगर पालिका चुनाव के लिये आयोजित बैठक में हुआ
गर्मा-गर्म बहस,
भाजपा कार्यकर्ताओ ने काम नही होने का दिया
हवाला,
भाजपा जिला पदाधिकारियो पर भी कार्यकर्ताओ की
उपेक्षा का आरोप,
जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल नही सम्हाल पा रहे है
भाजपा संगठन को,
6 माह के भीतर दो मंडल अध्यक्ष हटने के बाद भी
विवादो की काली छाया में जिला भाजपा सारंगढ़?
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
दिसंबर माह में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ नगर पालिका के आम चुनाव तथा बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष उपचुनाव को लेकर जिला भाजपा के द्वारा आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओ के दर्द
झलक कर सामने आ गया। प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी रामू रोहरा, नगर पालिका चुनाव प्रभारी रजनीश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ
पाणीग्राही, जिला संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जमकर शिकवा- शिकायत किया। माहौल को बिगड़ते देखकर प्रभारी मंत्री ने मोर्चा सम्हाला और कार्यकर्ताओ को बैठकर चर्चा करने और समस्याओ का निराकरण करने का आश्ववासन दिया तब जाकर गर्माहट शांत हुआ। वही जिला भाजपा कार्यालय के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल की उपस्थिति चर्चा का विषय बना हुआ था। दरअसल सारंगढ़ नगर पालिका का चुनाव दिसंबर माह में होना है जहा पर 15 वार्डो और नगर पालिका के अध्यक्ष का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर बीत दिनो राजधानी में प्रदेश भाजपा के नये
संगठन प्रभारी कर्मवीर सिंह ने प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनावो को लेकर समीक्षा किया जहा पर सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव का उचित फीडबैक नही मिलने पर चुनाव प्रभारी तथा संगठन के नेताओ को सारंगढ़ में चुनाव को लेकर बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया जिसके तारतम्य में सारंगढ़ नगर पालिका के चुनावो को लेकर आज दोपहर 1बजे जिला भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी रामू रोहरा, नगर पालिका चुनाव प्रभारी रजनीश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही, जिला संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यकर्ताओ ने अपनी पीड़ा से अवगत कराया। कार्यकर्ताओ ने अपनी बातो को रखते हुए सरकार में कोई काम नही होने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओ ने नेताओ पर फायर होते हुए जिला भाजपा पदाधिकारियो को आड़े हाथो लेते हुए साफ तौर पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया और किसी भी मुद्दे पर भाजपा नेताओ का साथ नही रहने का आरोप लगाया। ऐन नगर पालिका चुनाव के पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष जय बानी को हटाकर निखिल केशरवानी को शहर मंडल का अध्यक्ष बनाये जाने के मामले मे भी बैठक में काफी गर्मागर्म बहस हुआ। इस बात पर जिला भाजपा ने इसे प्रदेश संगठन के द्वारा लिया गया निर्णय बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश किया।वही सोशल मिडिया में भाजपा के बड़े पदाधिकारियो के द्वारा कांग्रेस विधायक एवं अन्य के खिलाफ एक भी पोस्ट नही करने का मामला भी काफी गर्म हुआ। कार्यकर्ताओ की आक्रोश को देखते हुए स्वयं प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा को मोर्चा सम्हाला तथा कार्यकर्ताओ को समझाने-बुझाने मे लगे तथा आक्रोश को शांत कराया और स्वयं कार्यकर्ताओ के साथ मिटिंग करने की बात कही।वही बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी रामू रोहरा ने युवाओ को अलग से संवाद कर पार्टी के लिये समर्पित भाव से काम करने और समस्या आने पर उनसे संपर्क करने की समझाईश दिया।
6 माह के भीतर दो मंडल अध्यक्ष हटने के बाद भी विवादो की काली छाया में जिला भाजपा सारंगढ़?
सारंगढ़ जिला भाजपा और विवादो का पुराना रिश्ता रहा है। 6 माह के भीतर प्रदेश भाजपा संगठन को जिला भाजपा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के दो मंडल अध्यक्ष को हटाकर नये मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति करनी पड़ी है। जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल मंडल अध्यक्षो को ही सम्हाल नही पा रहे है। आज भी युवाओ और पार्टी कार्यकर्ताओ की आक्रोश और पीड़ाभरी आवाज भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रति ज्यादा रहा था। 6 माह के भीतर दो-दो मंडल अध्यक्ष हटाये जाने के बाद भी कार्यकर्ताओ मे खुलकर नारजगी देखी जा रही थी। सरल स्वाभाव के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के व्यवहार के कारण से आज भाजपा कार्यकर्ताओ शांत हुए अन्यथा मामला में और ज्यादा गर्माहट हो सकता था।
असंतुष्टो की बढ़ती संख्या भाजपा के लिये परेशानी?
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भाजपा के सामने दिसंबर में सारंगढ़ नगर पालिका का आम चुनाव तथा बिलाईगढ़ नगर पंचायत का अध्यक्ष का उपचुनाव है किन्तु ऐन दो माह पूर्व जिला भाजपा संगठन के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओ की बढ़ती नारजगी तथा असंतुष्टी भाजपा के लिये बड़ी समस्या के तौर पर सामने आया है। जिस प्रकार से सारंगढ़ जनपद
पंचायत के चुनाव में बहुमत होने के बाद भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा वैसा ही नगर पालिका चुनाव मे कही ना हो जाये सोचकर भाजपा संगठन के पदाधिकारी इस चुनाव को काफी गंभीरता से ले रहे है। किन्तु जिस प्रकार से आज की कार्यकर्ताओ की बैठक में जिस प्रकार से जमीनी कार्यकर्ताओ ने अपनी बातो को खुलकर पार्टी
फोरम में सामने रखा उससे चुनावी समर में उतरने के पूर्व भाजपा रणनितिकारो को इस मामलें में संज्ञान लेने की आवश्यकता है अन्यथा भाजपा के लिये चुनावी वैतरणी पार करना काफी कठिन साबित होगा।
नगर पालिका चुनाव की तैयारी शून्य?
सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा की तैयारी काफी पीछे दिख रहा था। वार्डो के आरक्षण के बाद भी जिला भाजपा की तैयारी पीछे है। पार्षद पद के लिये उम्मीदवारो के आवेदन से लेकर अन्य तैयारी को लेकर जिला भाजपा से जैसा आशा प्रदेश भाजपा संगठन कर रहा था वैसा कोई तैयारी नही कर पाये है इस कारण से
दो दिन पूर्व समीक्षा बैठक में सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने तत्काल सक्रिय होने का फरमान जारी कर आज बैठक आयोजित कराया था।वही 15 वार्डो में जिस प्रकार से पूर्व अध्यक्ष, पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद को भी उपेक्षित रखते हुए किसी भी प्रकार से रणनिति बनाये बगैर चुनावी रण मे उतरने की तैयारी से भाजपा
काफी कमजोर साबित हो सकती है।नगर पालिका के कर्णधार रहे भाजपा के कई चेहरो को जिस प्रकार से चुनावी रणनिति से दूर कर भाजपा के कुछ पदाधिकारी प्रभारियो को अंधेरे मे रख रहे है उससे आने वाले दिनो मे भाजपा में काफी ज्यादा परेशानी सामने आने की स्थिति बन सकती है।




