चुनावी खबरजिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष का नया कारनामा : खुद के द्वारा दिया इस्तीफा को खुद ही बता रहे है भ्रामक?

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष का नया कारनामा : खुद के द्वारा दिया इस्तीफा को खुद ही बता रहे है भ्रामक?

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष का नया कारनामा : खुद के द्वारा दिया इस्तीफा को खुद ही बता रहे है भ्रामक?
सोशल मिडिया और समाचारो को बता रहे है तथ्यहीन?
लेटरपेड़ पर लिखा इस्तीफा को लेकर मुकर रहे शहर मंडल अध्यक्ष ?
सत्ताधारी दल में चल रहा है अनोखा कारनामा?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी के द्वारा दिया गया इस्तीफा का समाचार प्रकाशित होते ही भाजपा में हड़कंप मच गया। इस मामले में भाजपा संगठन की लगातार हो रही किरकिरी को रोकने
तथा डैमेज कन्ट्रोल करने के लिये अब शहर मंडल अध्यक्ष ने इस्तीफा नही देने और इससे संबंधित समाचारो  का भ्रामक और तथ्यहीन बताकर सोशल मिडिया में प्रचारित कर रहे है। खुद के लेटरपेड़ में सील के साथ  हस्ताक्षर करके बनाया गया इस्तीफा को जिलाध्यक्ष को नही देने का नया कारनामा प्रस्तुत कर सत्ताधारी  दल के गरिमा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दरअसल सारंगढ़ टाईम्स के द्वारा आज “भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा” के शीर्षक से समाचार का प्रकाशन किया जिससे सत्ताधारी दल भाजपा में हड़कंप मच गया। दिनभर सारंगढ़ टाईम्स का समाचार सुर्खियो मे बना रहा। इस समाचार पत्र के वायरल होने के बाद सत्ताधारी दल भाजपा की किरकिरी हो रही थी जिसके डैमेज कंट्रोल के लिये देररात 9 बजे फेसबुक और अन्य सोशल मिडिया में  अपनी सफाई को पोस्ट करते हुए भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी ने अपने इस्तीफा से संबंधित  समाचार को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए जानकारी दिया है कि उन्होने जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल को  किसी भी प्रकार का कोई इस्तीफा नही दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा को व्यक्त करते
हुए भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश बानी ने भाजपा कार्यकर्ताओ एवं आमजनो से निवेदन किया है  कि अपुष्ट समाचार पर विश्वास नही करें। वही भाजपा के ही कई व्हाटसअप ग्रुपो में भाजपा शहर मंडल  अध्यक्ष जयप्रकाश बानी के द्वारा खुद के लेटरपेड़ में हस्तलिखित इस्तीफा का पत्र भी भाजपा पदाधिकारी  ही वायरल कर रहे है। कई सोशल मिडिया ग्रुप में इस पत्र को पोस्ट करके पूछा जा रहा है कि यह पत्र क्या  है? पहले भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा और कड़ी फटकार के बाद इस संबंध में प्रकाशित  समाचार को ही भ्रामक और तथ्यहीन बताये जाने से सत्ताधारी दल भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही  है।

सरगर्मी और चर्चाओ में रहा भाजपा की किरकिरी?

सारंगढ़ भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष के द्वारा दिया गया इस्तीफा संबंधी समाचार और इससे संबंधित घटना  का समाचार प्रकाशित होने के बाद से आज पूरे दिन यह समाचार ट्रेड़ में नंबर वन पर बना रहा। भाजपा
जिला संगठन प्रभारी शंकरलाल अग्रवाल के आज सारंगढ़ प्रवास होने तथा आधा दर्जन से अधिक वार्डो में डायरेक्ट कार्यकर्ताओ से मुलाकात करने के कई आयोजनो में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा का
चर्चा काफी ज्यादा गर्माहट लिये हुआ था। वरिष्ठ नेताओ ने भी इस इस्तीफा को लेकर पूरी जानकारी लिया और अपनी बातो को संगठन के बड़े नेताओ को अवगत करा दिया। दिनभर मे इस इस्तीफा को लेकर एक  भी पोस्ट नही करने वाले भाजपा शहर मंड़ल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी देररात 9 बजे सोशल मिडिया पर अपने इस्तीफा संबंधी समाचार को भ्रामक और तथ्यहीन बताकर सफाई देकर बचने का प्रयास किया किन्तु  सोशल मिडिया पर ही उनके इस्तीफा संबंधी पत्र वायरल होने से उनके खुद के खंड़न पर ही सवाल खड़े हो  रहा है। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी अपने सफाई में कह रहे है कि उन्होने भाजपा  जिलाध्यक्ष को इस्तीफा नही दिया है तो सवाल यही उठ रहा है कि उनके लेटरपेड़ में इस्तीफा लिखा कौन? शहर मंडल अध्यक्ष के लेटरपेड़ में हस्ताक्षर किया कौन? उनके लेटरपेड़ में उनका सील लगाया कौन? ऐसे सवाल है जो साफ कर देगें कि शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया था या नही दिया था? वही सूत्र बताते है कि बड़े नेताओ से मिली जमकर फटकार के बाद देररात को इस्तीफा संबंधी समाचार का खंड़न करते हुए इसे भ्रामक और तथ्यहीन बताकर भाजपा की हो रही किरकिरी को रोकने का प्रयास कर रहे है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह ठाकुर ने खुद को बताया निर्दलीय
वही दूसरी ओर एक निजी मिडिया समूह के आयोजन में सारंगढ़ जनपद पंचायत के अध्यक्ष ममता सिंह  ठाकुर ने खुद को भाजपा और कांग्रेस दोनो ही दल का नही होना बताते हुए निर्दलीय जनपद पंचायत
अध्यक्ष बताया जिससे सारंगढ़ की राजनिति में गर्माहट आ गई। दरअसल भाजपा समर्थित जनपद सदस्यो  के ग्रुप से टूटकर अलग हुई श्रीमती ममता सिंह ठाकुर कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यो के सर्मथन से जनपद  पंचायत सारंगढ़ का अध्यक्ष पद पर आसीन हुई थी तब उनके कृत्य को देखते हुए भाजपा संगठन ने ममता सिंह ठाकुर और उनके पति राजीव सिंह ठाकुर को भाजपा से 6 साल के लिये निष्काषित कर दिया था।  उसके बाद से लगातार कांग्रेस नेताओ के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष का सक्रिय रूप से सार्वजनिक  आयोजनो में दिखने से कयास लगाये जा रहे थे कि जनपद पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण कर  लिये होगें। किन्तु कल एक निजी मिडिया ग्रुप के कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अध्यक्ष के तौर पर अपना परिचय तो दिया लेकिन साफ बयान दे दिया कि वे ना तो भाजपा से है और ना ही कांग्रेस से है वे वर्तमान  में निर्दलीय जनपद पंचायत के अध्यक्ष के तौर पर कार्यरत है। इससे संबंधित विडियो वायरल होने के बाद  राजनितिक चर्चाओ मे यह बात भी काफी गर्माहट लिये हुए था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button