राज्य

दूसरे गाँव जाकर काटी खुद की गर्दन और सड़क पर घूमता रहा युवक ! क्या कोई मारने आने वाला था ?

दूसरे गाँव जाकर काटी खुद की गर्दन और सड़क पर घूमता रहा युवक ! क्या कोई मारने आने वाला था ?

दूसरे गाँव जाकर काटी खुद की गर्दन और सड़क पर घूमता रहा युवक ! क्या कोई मारने आने वाला था ?

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक हसिया से अपनी गर्दन को काटकर पूरे गांव में घुमते रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला सनौद थाना क्षेत्र के बेलोदी गांव का है। घायल युवक की पहचान नरेंद्र रावटे, पिता बालचन्द रावटे, निवासी भेड़ियानवागांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सुबह अपने घर से निकला था और इसके बाद दूसरे गांव बेलोदी पहुंचा, जहां उसने हसिए से खुद का गला काट लिया और खून से लथपथ पूरे गांव में घूमता रहा।

सामने आई ये वजह

घटना की सूचना मिलते ही हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार नरेंद्र पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और कह रहा था कि कोई उसे मारने आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button