राज्य

कॉलेज में छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज….

कॉलेज में छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज....

कॉलेज में छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज….

बालोद. शासकीय आईटीआई राजहरा में छात्रों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. शिक्षक फनील साहू पर मामूली बात को लेकर गाली देने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं. घटना से नाराज छात्रों ने अपने परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दी. मामले में शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कॉलेज में छात्र-छात्राएं और शिक्षक मिलकर भोजन बना रहे थे. राजहरा के लोडिंग क्वाटर पीपल झाड़ निवासी गजेंद्र साहू वेल्डर के प्रथम वर्ष का छात्र है. सुबह करीब 11:30 बजे गजेंद्र साहू पानी पीने के लिए क्लास गया हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान बरामदे में शिक्षक फनील साहू ने उससे कहा कि सभी काम कर रहे हैं और तुम घूम रहे हो. इतना कहने के बाद लोहे के बेलचा से छात्र के पिटाई करना शुरू कर दिया. बचाव के प्रयास में गजेंद्र के बाएं हाथ की कलाई के पास चोट आई.

अन्य छात्रों से भी मारपीट के आरोप

शिक्षक फनील साहू पर यह भी आरोप है कि गजेंद्र के बचाव में आए अन्य छात्र नमन खोबरागड़े, सूरज रंगारी, देवेंद्र निसाद और युवराज साहू को कॉरिडॉर में दौड़ा-दौड़कर पीटा. जानकारी मिलने पर नाराज पालकों ने कॉलेज परिसर जमकर हंगामा मचाया और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की

सूचना पर एसडीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने समझाइश देकर परिजनों और छात्रों को शांत कराया. सभी पीड़ित छात्रों ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ 296, 351(3) ,115(2) के तहत मामला दर्ज मामला दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button