
सारंगढ़ अंचल में भी लोगो पर चढ़ा 80s का खुमार, CM विष्णुदेव और वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी भी आये विंटेज़ लुक में नजर

विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक कविता लहरे, पूर्व विधायक पद्मा मनहर, पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव
राय, ज्योति पटेल, नजमा खान, मयूरेश केशरवानी, हितेश अजगल्ले, सत्येन्द्र बरगाह सहित कई चेहरे
शामिल,
पत्रकार नूतन थवाईत और अमितेश केशरवानी भी ट्रेड में शामिल,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 1980 के दशक का रेट्रो लुक ट्रेंड छाया हुआ है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लोग अपनी पुरानी या मौजूदा तस्वीरों को 80 के दौर के विंटेज लुक में बदल रहे हैं। इस कड़ी में सारंगढ़ अंचल के नेताओ में भी 80 के दशक का क्रेज साफ तौर पर नजर आ रहा है। सोशल मिडिया पर अभी 80 के दशक का फोटो जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड के तहत AI इमेज जनरेशन टूल्स का उपयोग करके किसी भी आधुनिक तस्वीर को 80 के दशक का लुक दिया जाता है। AI एल्गोरिदम मूल चेहरे के नैन-नक्श को बरकरार रखते हुए कपड़े, केश- सज्जा (हेयरस्टाइल), लाइटिंग, बैकग्राउंड और फोटो के कलर-टोन को उस दौर के विंटेज-इफेक्ट में तब्दील कर देता है।
नेताओं से लेकर आम जनता तक में दिखा क्रेज
रेट्रो लुक का यह ट्रेंड केवल जनप्रतिनिधियों तक सीमित नहीं है। आम नागरिक, कलाकार और युवा भी अपनी तस्वीरों को पुरानी हिंदी फिल्मों के किरदारों, कॉलेज लाइफ या विंटेज फैमिली पोर्ट्रेट के स्टाइल में बनाकर शेयर कर रहे हैं। वॉर्म लाइटिंग, फीके रंग और क्लासिक फैशन इस ट्रेंड को खास बना रहे हैं।
चर्चित चेहरे जिनका 80 के दशक का फोटो है वायरल
सारंगढ़ अंचल के नेताओ और आम जनता मे 80 के दशक का फोटो को सोशल मिडिया में अपलोड़ करने का अभी ट्रेड चल रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के 80 के दशक के फोटो का एआई से बनाकर सोशल मिडिया मे अपलोड़ करने के बाद भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अपना-अपना फोटो एआई से बनाकर सोशल मिडिया पर अपलोड़ कर रहे है। 80 के दशक के इस जाल मे फंसकर अपना एआई से फोटो बनाने वाले नेताओ मे सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े और उनके पति गनपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे और उनके पति प्राण लहरे, पूर्व विधायक पद्मा मनहर और उनके पति घनश्याम मनहर, पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, डीडीसी दिनेश जांगड़े, भाजपा नेत्री नजमा खान, बरमकेला के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, कैलाश पंड़ा, पार्षद मयूरेश केशरवानी, पार्षद सत्येन्द्र बरगाह, देवेन्द्र रात्रे, युवा मोर्चा के हितेश अजगल्ले, सोनू छाबड़ा का भी नाम शामिल है। साथ ही हर दिन इस 80 के दशक के फोटो से पिडित नजर आ रहे है और दिनो-दिन इसकी संख्या बढ़ते जा रही है। वही पत्रकार बिरादरी भी इस ट्रेड़ से अलग नही है। वरिष्ठ पत्रकार नूतन थवाईत तथा सारंगढ़ टाईम्स के संपादक अमितेश केशरवानी का भी 80 के दशक का फोटो सोशल मिडिया पर ट्रेड़ कर रहा है।



