
सायबर क्राईम द्वारा खाता से 50 हजार रूपये पार, खुडबेना के किशन नायक हुआ धोखाधड़ी का शिकार, मोबाईल फोन अपडेट कर खाता से पैसे की हेराफेरी किया?

कोसीर पुलिस ने किया मामला पंजीबद्ध,
बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज,
सारंगढ़ टाईम्स् न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ जिले के कोसीर पुलिस थानार्न्तगत आने वाला ग्राम-खुड़बेना के किशन नायक के मोबाईल फोन को अपड़ेट कर उसके खाता से 50 हजार रूपये के धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश मे आया है। किशन नायक के खाता से 50 हजार रूपये को जिन खाता मे ट्रांसर्फर किया गया है उसके खाताधारको के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार किशन नायक पिता छेदीलाल नायक उम्र 32 वर्ष ग्राम खुडबेना थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ का निवासी है
उसने बताया किे दिनांक 18.08.2026 को दोपहर करीबन 02 बजे अचानक से उसका मोबाईल फोन अपडेट होने लगा फिर वह अपना मोबाईल को दिखाने के लिए मोबाईल शॉप गया जहां कुछ देर बाद उसका मोबाईल फोन अपडेट हो गया उसके बाद उसके ग्रामीण बैंक के खाता से 99,000रू ट्रांजेक्शन का मेसेज समय 02.07 पीएम बजे आया कुछ देर बाद समय क्रमशः 02.28, 02.28, 02.30 पीएम बजे उसका दुसरा बैंक पोस्ट आफिस का खाता से 50,000 रू का तीन बार में ट्रांजेक्शन का फिर मैसेज आया तो किशन ने तत्काल 1930 में कॉल किया
तो वह उससे ट्रांजेक्शन आईडी मंगा तो वह अपने बैंक से ट्रांजेक्शन आईडी की जानकारी लेकर साईबर हेल्पलाईन 1930 में फोन कर साईबर कंपलेन दर्ज कराया बाद अगले दिन बैंक जाकर अपने दोनो खातो का स्टेटमेन निकाला तो उसे पता चला कि उसका ग्रामीण बैंक के खाता से 99,000रू ट्रांजेक्शन होकर उसके दुसरा बैंक पोस्ट आफिस के खाता में ट्रांसफर होकर 49,000 रू होल्ड हो गया है तथा 50,000रू को दो खाता के द्वारा साईबर फ्रॉड किया है ।
कोसीर पुलिस ने किशन नायक के खाता से 50 हजार रूपये को जिन खाता मे ट्रांसर्फर किया गया
है उसके खाताधारको के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।



