राज्य

करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, तीन बेटियाें के सिर से उठा पिता का साया…..

करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, तीन बेटियाें के सिर से उठा पिता का साया.....

करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, तीन बेटियाें के सिर से उठा पिता का साया…..

कवर्धा। जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र अंतगर्त ग्राम कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा की 33KV हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई रोड के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रामकुमार पेड़ में डाली काटने के लिए चढ़ा हुआ था। इसी दौरान पेड़ का कटा हुआ हिस्सा पास से गुजर रहे बिजली तार पर जा गिरा, जिससे करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और उनकी तीन छोटी बेटियां हैं।

परिजनों ने बिजली विभाग से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता राशि देने की अपील की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चयूरी भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button