रायगढ़

रायगढ़ में जनगणना ट्रेनिंग से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत…

रायगढ़ में जनगणना ट्रेनिंग से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत...

रायगढ़ में जनगणना ट्रेनिंग से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत…

रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनपुर में एक तेज रफ्तार कार ने पहले तो जनगणना ट्रेनिंग से लौट रहे शिक्षक की स्कूटी को ठोकर मार दी, जिससे शिक्षक की मौके पर मौत हो गई. इसके बाद एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में लेते हुए उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

कार चालक के खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले को विवेचना में लिया है. इस संबंध में ग्राम कटाईपाली (सी) निवासी करम सिंह कमलवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका छोटा भाई हेमसागर कमलवंशी, जो कन्या आश्रम तेन्दुमुड़ी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे, वह 20 अप्रैल को जनगणना प्रशिक्षण के लिए अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एएस 4778 से मदनपुर हायर सेकेंडरी स्कूल गया था. शाम को ट्रेनिंग खत्म होने के बाद जब वह वापस अपने घर लौट रहा था,

तभी मदनपुर मुख्य मार्ग पर बांसमुड़ा की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 11 एएक्स 1187 के चालक ने कार को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए हेमसागर की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में शिक्षक हेमसागर की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद भी यह कार वहीं नहीं रूकी, बल्कि घटना स्थल से आगे बढते हुए ग्राम ठुसेकेला

निवासी साइकिल सवार द्वारिका प्रसाद राठौर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी साइकिल भी टूट गई. घायल द्वारिका प्रसाद को तत्काल इलाज के लिए खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. वहीं मृतक शिक्षक के शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल खरसिया भेज दिया गया है. जहां शव का पंचनामा करते हुए अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 281, 125 (ए) और 106 (1) के तहत मामला पंजीबद्ध करने के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button