राज्य

तीन दिनों से लापता शख्स की खारुन नदी में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस….

तीन दिनों से लापता शख्स की खारुन नदी में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस....

तीन दिनों से लापता शख्स की खारुन नदी में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस….

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक शख्स की लाश खारुन नदी में तैरती हुई मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान चंगोराभाटा निवासी उमेन्द्र देवांगन (53) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उमेन्द्र 18 अगस्त को बिना किसी को कुछ बताए निकला था। परिजनों ने डीडी नगर थाने में उसकी गुमसुदी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान उसकी लाश आज खारुन नदी में तैरती हुई मिली, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button