जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

ईशाफ स्मॉल बैंक सारंगढ़ के 3 फील्ड़ आफिसर्स नें 158 ग्राहको से वसूले 46 लाख रूपये को किया गबन!

ईशाफ स्मॉल बैंक सारंगढ़ के 3 फील्ड़ आफिसर्स नें 158 ग्राहको से वसूले 46 लाख रूपये को किया गबन!

ईशाफ स्मॉल बैंक सारंगढ़ के 3 फील्ड़ आफिसर्स नें 158 ग्राहको से वसूले 46 लाख रूपये को किया गबन!

लोन की किस्त को बैंक के खाता में जमा नही किया
अस्सिटेंट मैनेजर और दो कलेक्शन आफिसर ने किया धोखाधड़ी,
सिटी कोतवाली पुलिस थाना में बीएनएस की धारा 316 (5), 318 (4), 3 (5) के तहत
अपराध पंजीबद्ध,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के मुख्यालय सारंगढ़ में स्थापित ईशाफ स्मॉल फायनेंस बैंक के 3 फील्ड आफिसर्स ने 158 ग्राहको से उनके लोन किस्त की वसूली करते हुए 46,08,320 रूपये को ग्राहको से प्राप्त किया किन्तु उसको बैंक के खाता में जमा नही कर अपने पास ही रख लिया और लोन ग्राहको के साथ-साथ बैक के साथ भी अमानत में खयानत और धोखाधड़ी को अंजाम दिया। क्षेत्रीय प्रबंधक राजू देंवागन की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने इस मामले में मनोज कुमार कर्ष,अस्सिटेंट मैनेजर, सोनम कुमारी कलेक्शन ऑफिसर तथा शांतो मालाकार कलेक्शन ऑफिसर के खिलाफ बीनएनएस की धारा 316 (5), 318 (4), 3 (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजू देवांगन क्षेत्रीय प्रबंधक ईशाफ स्मॉल फायनेंस बैंक के द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ छ०ग० के द्वारा दिनांक 09.12.2025 को आवेदन दिया था जिसमं आरोपीगण 1. मनोज कुमार कर्ष, 2. सोनम कुमारी, 3. शांतो मालाकार के द्वारा ईसाफ स्मॉल बैंक शाखा-सारंगढ़ के ग्राहकों एवं बैंक की रकम का गबन किये जाने के सम्बंध में अपराध दर्ज किये जाने का निवेदन किया गया था।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ के द्वारा आवेदक राजू देवांगन क्षेत्रीय प्रबंधक स्मॉल फायनेंस के द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ छ०ग० को दिये गये आवेदन की जाँच कर मनोज कुमार कर्ष पिता रत्थुलाल कर्ष ग्राम कुटराबोड़ ओडेकेरा जिला जॉजगीर- चाम्पा पद् अस्सिटेंट मैनेजर, सोनम कुमारी पिता तीजराम ग्राम बावनगोड़ी कासीगढ़ जिला जांजगीर- चाम्पा पद कलेक्शन ऑफिसर, शांतो मालाकार पिता श्याम मालाकार पता ग्राम गोरखा जिला रायगढ़ पद् कलेक्शन ऑफिसर तीनों अपनी पदस्थापना के दौरान दिनांक 24.07.2025 के पूर्व से उक्त बैंक के कर्मचारियों-मनोज कुमार कर्ष, सोनम कुमारी, शांतो मालाकार तीनों कर्मचारियों के द्वारा 158 बैंक ग्राहकों के साथ कुल 46,08,320 रूपये इंसाफ स्मॉल फायनेंस बैंक सारंगढ़ के लोन रकम के जमा कर्त्ता फिल्ड अधिकारी के रूप में अधिकृत अनावेदकों द्वारा ग्राहकों को विश्वास में लेकर उनके द्वारा जमा किये गये लोन के किश्त को प्राप्त कर बैंक में उसके खाता में जमा करेगा तथा लोन किश्त जमा रसीद बाद में लाकर देना इस आधार पर ग्राहकों से लोन की किस्त प्राप्त कर बैंक में रकम जमा नहीं करना एवं बैंक के साथ अमानत में ख्यानत करना तथा ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करना पाये जाने से पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ के द्वारा दिनांक 30.05.2026 को जांच रिर्पोट प्रस्तुत किया गया है जिसमे प्रार्थी के आवेदन एवं आडिट रिर्पोट एवं ग्राहको के कथन व जांच रिर्पोट मे आरोपीगणो के द्वारा अपराध धारा 316 (5), 318 (4), 3 (5) भा.न्या. संहिता का घटित करना पाये जाने पर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध किया जाता है। इस संबंध में राजु देवांगन ने बताया कि वह इसाफ स्माल फाईनेंस बैंक सारंगढ शाखा मे क्षेत्रीय प्रबंधक के पद में कार्यरत है।

मुझे शिकायत संबंधी समस्त तथ्यों की पूरी जानकारी है। ईसाफ स्माल फाईनेंस बैंक एक अनुसूचित बैंक है जिसका पंजीकृत कार्यालय ईसाफ भवन त्रिशूर पलक्कड राष्ट्रीय राजमार्ग मत्रूरी पोस्ट त्रिशूर केरल पिन 680651 मे है। जिसे विनियमन अधिनियम 1949 की धारा (1) के तहत बैंकिग लाईसेंस प्राप्त है और कंपनी अधिनियम 2013 के प्रावधान के तहत नियमित किया गया है। ईसाफ स्माल फाईनेंस बैंक की शाखाएं सारंगढ सहित भारत वर्ष के विभिन्न स्थानो मे संचालित है। मेरी शिकायत उपर वर्णित 3 आरोपियो के खिलाफ दायर की गई है जो हमारी सारंगढ शाखा मे संग्रहण कर्मचारी के रूप में कार्यरत रहे है। हमारे बैंक के सतकर्ता विभाग द्वारा कि गई ऑडिट रिपोर्ट मे पाया गया कि तीनो आरोपीगण कर्मचारी ने हमारे बैंक के ग्राहको से रकम एकत्रित कर उक्त रकम हमारे बैंक में जमा नही किया
जाकर ग्राहको एवं बैंक कि राशि का गबन उपने हित मे किया गया है जिसका विवरण निमनान्नुसार है। 01. मनोज कुमार कर्ष राशि रु 1895158 2. शान्तो मालाकार राशि रु 1999206 3. सोनम कुमारी राशि रु 713956 जिसके परिणामस्वरूप तीनो आरोपियो के द्वारा हमारे बैंक के कुल 158 बैंक ग्राहको के साथ जालसाजी कर उनके द्वारा विश्वास के आधार पर हमारे बैंक में जमा करने हेतु दी गई कुल 46,08,320 रूपये (छियालिस लाख आठ हजार तीन सौ बीस रूपए) को बैंक में जमा नहीं किया जाकर बैकिंग रकम का गबन किया गया है जिससे हमारे बैंक को वित्तिय क्षति पहुंचा है।

़सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने इस मामले में मनोज कुमार कर्ष,अस्सिटेंट मैनेजर,

सोनम कुमारी कलेक्शन ऑफिसर तथा शांतो मालाकार कलेक्शन ऑफिसर के खिलाफ बीनएनएस की धारा 316 (5), 318 (4), 3 (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मनोज ने 18.95 लाख, शांतो ने 19.99 लाख तथा सोनम ने 7.13 लाख का किया गबन?
राजू देवांगन ने बताया कि बैंक के सतकर्ता विभाग द्वारा कि गई ऑडिट रिपोर्ट मे पाया गया कि तीनो आरोपीगण कर्मचारी ने बैंक के ग्राहको से रकम एकत्रित कर उक्त रकम बैंक में जमा नही किया जाकर
ग्राहको एवं बैंक कि राशि का गबन उपने हित मे किया गया है जिसका विवरण निमनान्नुसार है।
1. मनोज कुमार कर्ष : राशि रु 1895158.00
2. शान्तो मालाकार : राशि रु 1999206.00
3. सोनम कुमारी: राशि रु 713956.00
जिसके परिणामस्वरूप तीनो आरोपियो के द्वारा बैंक के कुल 158 बैंक ग्राहको के साथ जालसाजी कर उनके
द्वारा विश्वास के आधार पर हमारे बैंक में जमा करने हेतुे दी गई कुल 46,08,320 रूपये (छियालिस लाख
आठ हजार तीन सौ बीस रूपए) को बैंक में जमा नहीं किया जाकर बैकिंग रकम का गबन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button