राज्य

निर्माणाधीन मकान में करंट से दो मजदूरों की मौत: छुट्टी होने के बावजूद पहुंचे थे साइट पर, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

निर्माणाधीन मकान में करंट से दो मजदूरों की मौत: छुट्टी होने के बावजूद पहुंचे थे साइट पर, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस...

निर्माणाधीन मकान में करंट से दो मजदूरों की मौत: छुट्टी होने के बावजूद पहुंचे थे साइट पर, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई। रिंग रोड नंबर-2 स्थित आरबी हॉस्पिटल के मुख्य द्वार के सामने निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान करंट लगने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर खमतराई निवासी रवि बंजारे और भूपेंद्र साहू के रूप में की गई है। टना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवट, सीएसपी परमेश्वर तिलकवार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

छुट्टी के बावजूद पहुंचे थे निर्माण स्थल

बताया जा रहा है कि दोनों युवक लंबे समय से इसी निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। मंगलवार को उनकी छुट्टी थी, लेकिन किसी कारणवश वे निर्माण स्थल पर पहुंच गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पहले कुछ देर तक नीचे बातचीत कर रहे थे। इसके बाद वे मकान की ऊपरी मंजिल की ओर चले गए। कुछ समय बाद अचानक तेज चीख सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग ऊपर पहुंचे तो दोनों मजदूर बिजली के करंट की चपेट में मिले। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को दी।

मौके पर ही हो गई मौत

सूचना मिलने के बाद पहुंची टीम ने दोनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की जांच

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि निर्माण स्थल पर खुले विद्युत तार या बिजली संबंधी तकनीकी खामी के कारण हादसा हुआ होगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही हो पाएगी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। हादसे के लिए जिम्मेदारी तय करने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button