
भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ JOIN BJYM अभियान के तहत पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संपन्न

भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जिला भाजपा कार्यालय, सारंगढ़ में JOIN BJYM अभियान के अंतर्गत पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बसना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री संपत अग्रवाल जी, जिला प्रभारी आदरणीय श्री शंकर अग्रवाल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ज्योतिलाल पटेल जी, जिला सह प्रभारी श्रीमती विद्या सिदार जी, जिला महामंत्री श्री अमित तिवारी जी, श्री द्वारिका साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री हितेश अजगल्ले के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठजन, युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पोस्टर विमोचन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने JOIN BJYM अभियान को संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।



