राज्य

 CG.NEWS तेज रफ़्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर  डिवाइडर के एंगल से टकराई लड़की का सिर धड से अलग हुआ 2 नाबालिक लड़की घायल 

 CG.NEWS तेज रफ़्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर  डिवाइडर के एंगल से टकराई लड़की का सिर धड से अलग हुआ 2 नाबालिक लड़की घायल 

 CG.NEWS तेज रफ़्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर  डिवाइडर के एंगल से टकराई लड़की का सिर धड से अलग हुआ 2 नाबालिक लड़की घायल 

रायपुर। एक्सीडेंट में स्कूटी सवार युवती का सिर धड़ से अलग हो गया है। स्कूटी तेज रफ्तार में थी, जिससे अनियंत्रित होकर डिवाइडर के एंगल से टकरा गई। हादसे में 2 नाबालिग लड़कियां घायल हो गई हैं। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मृतका का नाम आलिया खान (18) पिता रमजान खान है, जो टिकरापारा के चौरसिया कॉलोनी की रहने वाली थी। कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। तीनों लड़कियां बोरियाखुर्द से कमल विहार की तरफ घूमने जा रही थी। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है।

चौरसिया कॉलोनी की रहने वाली हैं लड़कियां

हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे का है। तीनों लड़कियां चौरसिया कॉलोनी टिकरापारा की रहने वाली हैं। इनमें से 18 साल की आलिया खान स्कूटी चला रही थी। वहीं 14 साल की आलिया खान और बुशरा खान (17) गाड़ी में पीछे बैठी हुई थी।

तेज रफ्तार में थी स्कूटी

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि स्कूटी तेज रफ्तार में थी, तभी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई। स्कूटी जाकर डिवाइडर में टकराई, जिससे स्कूटी चला रही आलिया का सिर डिवाइडर में लगे एंगल से जा टकराया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। आलिया के शरीर से तेजी से खून निकलने लगा।

वहीं साथ में पीछे बैठी लड़कियों के पैर और सिर पर चोट आई है, जिससे वे भी घायल हो गईं। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की हालत सामान्य है

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि मृत युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही घायलों की हालत सामान्य है। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button