सूचना के अधिकार : अपील आवेदन पर सुनवाई करने आवेदको को बुलाया और खुद गायब हो गये जिला कार्यक्रम अधिकारी? सारंगढ़ में दम तोड़ रहा है सूचना के अधिकार कानून?

महिला और बाल विकास विभाग के अपीलीय अधिकारी दफ्तर से ही गायब?
अजब-गजब सरकारी कार्यालय यानि महिला और बाल विकास विभाग का जिला कार्यालय?
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मे सूचना का अधिकार कानून को अधिकारी अपने अनुसार चला रहे है। ताजा मामला जिला महिला और बाल विकास विभाग का है जहा सूचना के अधिकार के तहत जानकारी समय सीमा में नही मिलने पर प्रथम अपील किया गया था जिसमें सुनवाई के लिये आवेदको को जिला कार्यक्रम अधिकारी उत्तम प्रसाद ने अपने कार्यालय बुलाया था किन्तु खुद ही दफ्तर से गायब हो गये। पहले तो दौरे मे रहने की बात कही फिर किसी परिचित के यहा मृत्यु हो जाने बिलासपुर रवाना हो जाने की जानकारी
दिया। अब पूरे मामले में इस सरकारी विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। मौके पर उपस्थित अधीक्षक संजय दुबे ने एक सप्ताह के भीतर जानकारी प्रेषित करने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ मे अफसरशाही बेलगाम होते जा रहे है। 13 मई को आवेदक ने सूचना के अधिकार के तहत कुछ बिन्दुओ पर जानकारी मांगा था किन्तु निर्धारित
समयावधि 30 दिन बीतने के बाद भी जानकारी नही मिलने पर 24 जून को अपीलीय अधिकारी के समक्ष निर्धारित राशी प्रदान करते हुए प्रथम अपील आवेदन प्रस्तुत किया था जिसकी सुनवाई के लिये पहले 22 जुलाई की तिथि निर्धारित किया गया था किन्तु आवेदको को सूचना विलंब से प्रदान करने के कारण से 23 जुलाई को कार्यालय में उपस्थित होने संबंधी निर्देश दिया गया जिसके तारतम्य मे आज दोपहर 1 बजे जिला महिला और बाल विकास विभाग पहुंचे आवेदको ने प्रथम अपील संबंधी अपना पक्ष रखने के लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा अपीलीय अधिकारी उत्तम प्रसाद से मुलाकात करना चाहा तो ज्ञात हुआ कि जिला कार्यक्रम अधिकारी दौरे पर गये है तथा थोड़ी देर मे वापस कार्यालय आकर प्रथम अपील से संबंधित चर्चा करेगें।
किन्तु दोपहर 3 बजे तक भी कोई जानकारी नही मिलने पर आवेदको ने पुन: कार्यालय जाकर जिला कार्यक्रम अधिकारी से मुलाकात करनी चाही तो जानकारी दिया गया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी आवश्यक कार्य के लिये बिलासपुर रवाना हो गये। मोबाईल पर दिये जानकारी में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उनके निजी परिचित का निधन होने के कारण से अचानक वे बिलासपुर के लिये रवाना हो गये। वही कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार दुबे ने पूरे मामले मे आवेदको की उपस्थित संबंधी नोटशीट पर हस्ताक्षर लिया और एक सप्ताह का समय सूचना के अधिकार के तहत जानकारी प्रदान करने के लिये मांगा जहा पर आवेदको ने भी सहमति प्रदान किया।
22 जुलाई को 12 बजे सुनवाई और 1 बजे दिया गया पत्र? इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आवेदक मो.आसीफ को सूचना केअधिकार के तहत जानकारी प्रदान करने के लिये 22 जुलाई 2026 को उनके प्रथम अपील पर सुनवाई करने के लिये उपस्थित होने का निर्देश प्रदान किया गया। किन्तु मो.आसीफ को यह पत्र दिनांक 22 जुलाई को ही दोपहर 1 बजे प्राप्त हुआ जिसमें उसी दिन सुबह 12 बजे जिला कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश था। जिसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी को मोबाईल पर सूचना पत्र अभी डाक के माध्यम से प्राप्त होने संबंधी जानकारी दिया गया जिस पर प्रथम अपील पर सुनवाई की तिथि को परिर्वतन करते हुए 23 जुलाई 2026 को निर्धारित किया गया। किन्तु आज जब सुनवाई के लिये निर्धारित समय पर आवेदक जिला कार्यालय पहुंचे तो जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वयं ही नदारद हो गये। ऐसे में जिला कार्यक्रम अधिकारी सूचना के अधिकार के तहत अपील आवेदन पर कार्यवाही करने के बजाएं अपने दफ्तर से ही भागते नजर आये।



