सरकारी शिक्षक के घर दिन-दहाड़े साढ़े सात लाख रूपये के गहनो की चोरी, नया कार खरीदने गया था परिवार, तभी चोरों ने लाखों के जेवर किए गायब, नगर पंचायत पवनी का है मामला, पुलिस जांच में जुटी,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ पुलिस थानार्न्तगत आने वाला नगर पंचायत पवनी में सरकारी शिक्षक के निवास मे दिन-दहाड़े ताला तोड़कर 7.50 लाख रूपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। अपनी पुरानी कार को कसड़ोल मे बेचकर नया कार लेने गया परिवार जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय और एसडीओपी विजय ठाकुर मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और साइबर सेल की टीम भी जांच में सहयोग कर रही है।
नगर पंचायत पवनी निवासी शिक्षक रामलाल साहू की बेटी की शादी 6 से 9 फरवरी तक संपन्न हुई थी। शादी के बाद, 10 फरवरी को दोपहर 2 बजे से रात 10:30 बजे तक पूरा परिवार कसडोल में नई कार खरीदने गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 8 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। इस संबंध मे रामलाल साहू ने बताया कि वह नगर पंचायत पवनी मे रहता है तथा यू.डी.टी. शिक्षक के पद पर ग्राम लुकापारा में पदस्थ है। उन्होने ने बताया कि उसके तीन पुत्री एवं एक पुत्र है छोटी पुत्री को छोडकर बाकी सभी का विवाह हो चुका है

कि दिनांक 06.02.2026 से दिनांक 08.02.2026 तक मेरी छोटी बिटिया नमीता कुमारी साहू की शादी थी जिसमें मेरी दोनो बिटिया शादी में शामिल होने पवनी आये थे, दिनांक 11.02.2026 के समय करीबन 02:00-02:30 बजे वह अपने परिवार पत्निा प्रेमलता साहू, बेटा गणेश कुमार साहू एवं पुत्री मुकेश्वरी साहू के साथ वह चारो हमारे पुराने गाडी नैनो कार में नया गाडी खरीदने घर को ताला लगाकर कसडोल गये थे अपनी नैनो गाडी को कसडोल में बेचकर नया नेक्सोन कार खरीदकर हम चारो अपने घर हम चारो रात्रि करीबन 10:00- 10:30 बजे पवनी आये। घर का मुख्य द्वारा चैनल गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किये वहां देखे कि घर अंदर दरवाजा का ताला टुटा हुआ था और दरवाजा थोडा खुला हुआ था अंदर प्रवेश करने के बाद देखे कि दो दरवाजा जिसमें ताला लगाये थे दोनो ताला टुटा हुआ था,

रूम अंदर प्रवेश करने पर देखे कि एक रूम में रखे आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और पुरा खुला हुआ था लॉकर के अंदर देखे तो मेरी मंझली बेटी व मेरी पत्नि प्रेमलता का 01 नग सोने का हार, 01 नग पत्ती वाला माला, 03 नग कान का टॉप्स, 01 नग मराठी माला सेट, 01 नग पत्तीक, 16 नग मटर दाना, 01 नग गेहू दाना, 02 नग नाक का फुली, 01 सेट कान का छोटा टाप्स, 02 नग अंगुठी, 01 नग मांग मोती, 01 सेट कान का फुली किमती 559000/- रूपये एंव चांदी के जेवरात 11 नग अंगूठी, 01 सेट बिछिया, 07 सेट पायल, 01 नग कमरबंद फुल वाला, 01 नग बाजूबंद, 01 सेट हाथ छल्ला, 02 नग चैन का माला किमती 179500 नगदी रकम 3000रू जुमला किमती 7,41,500/- रूपये चोरी करके ले गये। बिलाईगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 305, 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी शुरू कर दिया है।

नई कार लेकर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला
रात 10:30 बजे जब परिवार नई कार लेकर घर लौटा, तो उन्होंने घर और अलमारी के ताले टूटे हुए पाए। अलमारी की जांच करने पर सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। पीड़ित परिवार ने तुरंत बिलाईगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात में ही जांच के लिए पहुंची, लेकिन रात अधिक होने के कारण 11 फरवरी, गुरुवार
सुबह डॉग स्क्वायड और साइबर सेल की टीम को भी बुलाया गया।
टेंट कर्मचारियों, खाना बनाने वालों से पूछताछ कर रही पुलिस
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिष पांडेय ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस शादी समारोह में काम करने वाले टेंट कर्मचारियों, खाना बनाने वालों और वीडियो शूटिंग करने वालों सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



