राज्य

शादी के लिये “हां” नही करने पर युवती को जान से मारने की धमकी, दो आरोपियो के खिलाफ अपराध दर्ज सरसीवां पुलिस थाना का मामला,

शादी के लिये “हां” नही करने पर युवती को जान से मारने की धमकी, दो आरोपियो के खिलाफ अपराध दर्ज सरसीवां पुलिस थाना का मामला,

शादी के लिये “हां” नही करने पर युवती को जान से मारने की धमकी, दो आरोपियो के खिलाफ अपराध दर्ज सरसीवां पुलिस थाना का मामला,

ग्राम बालपुर की घटना, पिड़ित युवती ने किया जनदर्शन में शिकायत

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सरसीवां पुलिस थाना क्षेत्रार्न्तगत बालपुर में शादी के लिये हां नही कहने वाली युवती के साथ गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पिड़िता ने इसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में 3 जून को किया था जिसकी जांच के उपरांत दो आरोपी प्रकाश दास मानिकपुरी एवं सुनील पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 3(5),351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जनदर्शन/टीएल/ दिनांक 03.06.2026 में मिली शिकायत तथा
स्थानीय शिकायत दिनांक 7 मई 2026 के जांच पर पिडिता तथा अन्य गवाहो का का कथन लिया गया। जिसमे पाया गया कि दिनांक 07.05.2026 के सुबह 10.00 बजे अनावेदक प्रकाश दास मानिकपुरी एवं सुनील पटेल के द्वारा ग्राम बालपुर आकर आवेदिका को धमकी देकर अपने पास बुलाकर उसके मोटर सायकल पल्सर में बैठने के बाद अश्लील गाली-गलौच करना तथा प्यार, शादी नही करोगे तो जान से मारने की धमकी देना बताये है। पिड़िता ने बताया कि वह बालपुर थाना सरसींवा रहने वाली है, प्रकाश दास मानिकपुरी द्वारा बीते 3 माह से इस्टाग्राम एवं मोबाईल पर गाली गलौच किया। दिनांक 07.05.2026 के सुबह करीबन 10 बजे प्रकाश दास अपने साथी सुनील के साथ प्लसर गाडी में बालपुर आया

एक होटल में बैठा और उसके मोबाईल में बार बार काल एवं SMS करके परेशान करने लगा तथा तोड फोड करने की धमकी देते हुए मेरे दोस्तों को बुलाकर महौल गंदा करने की धमकी दिया। उसके पास जाने पर वह गाडी बिठाकर मुझे अश्लील गाली देते हुए कहा कि तुम मुझसे प्यार शादी नही करोगे तो तुम्हे जान से मार दुंगा कहकर धमकी देने लगा जिससे पिड़िता पुरी तरह डर गयी थी। सरसींवा पहुंचते ही थाना सरसींवा वाशरूम के बहाने रूकवाकर थाना गयी अपने बडे भैया को पूरी बात बतायी। पिडिता ने बताया कि वह बहुत डरी हुयी थी इस कारण रिपोर्ट दर्ज नही करा पायी तथा उसी दिन शाम को थाना आकर थाना सरसींवा में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी। बाद में कलेक्टर जनदर्शन में भी उसने कार्यवाही हेतु आवेदन पत्र दिया। सरसीवां पुलिस ने आरोपी प्रकाश दास मानिकपुरी एवं सुनील पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button