जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला के झाल सुशासन तिहार शिविर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, आधे घंटे तक चला तीखी बहस और हंगामा शिविर में जमकर मचा था हंगामा,

बरमकेला के झाल सुशासन तिहार शिविर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, आधे घंटे तक चला तीखी बहस और हंगामा शिविर में जमकर मचा था हंगामा,

बरमकेला के झाल सुशासन तिहार शिविर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, आधे घंटे तक चला तीखी बहस और हंगामा शिविर में जमकर मचा था हंगामा,

 


सुशासन तिहार शिविर में कांग्रेस का प्रदर्शन,
योजनाओं को लेकर सरकार को घेरा
बरमकेला के दूरस्थ क्षेत्र झाल में राजनीतिक माहौल गरमाया, प्रशासन ने संभाली स्थिति

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर उस समय राजनीतिक रंग में रंग गया, जब भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों दलों के समर्थकों के बीच सवाल-जवाब और आरोप-प्रत्यारोप का दौर करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चलता रहा, जिससे शिविर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बुधवार को छात्रावास परिसर झाल में आयोजित शिविर की शुरुआत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई। विभिन्न विभागों के अधिकारी मंच से अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस नेताओं ने मंच के सामने पहुंचकर सरकार की विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कांग्रेस ने योजनाओं को लेकर उठाए सवाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला के अध्यक्ष किशोर पटेल ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के कई पात्र हितग्राहियों को अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवास योजना की पूरी राशि, पेंशन और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई किसान आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं से वंचित हैं। कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े सहित नेताओं ने इन मुद्दों को लेकर एसडीएम डॉ. वर्षा बंसल को ज्ञापन भी सौंपा।

जवाब देने उठे भाजपा नेता, बढ़ गया विवाद

कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों के बाद भाजपा नेता रामकृष्ण नायक मंच से जवाब देने पहुंचे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई, जिसके बाद माहौल गर्मा गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी इस पर आपत्ति दर्ज कराई, जिससे विवाद और बढ़ गया। प्रशासन ने संभाला मोर्चा स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम डॉ. वर्षा बंसल और एसडीओपी संतोषी ग्रेसी ने हस्तक्षेप किया तथा दोनों पक्षों को समझाइश देकर माहौल शांत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शिविर के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। काले कपड़ों में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ता काले रंग के कपड़ों में नजर आए। स्थानीय स्तर पर चर्चा रही कि कांग्रेस पहले से ही कार्यक्रम का विरोध दर्ज कराने की तैयारी में थी। बताया गया कि दो दिन पूर्व प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर शांति बनाए रखने की अपील भी की थी। इसके बावजूद कार्यक्रम के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई।

ग्रामीणों से ज्यादा दिखे राजनीतिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद लोगों के अनुसार शिविर में आम ग्रामीणों की तुलना में राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं और मितानिनों की संख्या अधिक दिखाई दी। वहीं कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि मंच से योजनाओं की जानकारी देने वाले कई अधिकारियों ने अपना परिचय दिए बिना ही सीधे विभागीय योजनाओं पर प्रस्तुति देना शुरू कर दिया।

शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. विद्या किशोर चौहान, जनपद सीईओ अजय पटेल, सरपंच संघ अध्यक्ष मोहन पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

क्या कहते है ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पटेल

शासन अभी सुशासन तिहार मना रहा है लेकिन वास्तविकता इससे ठीक उलट है छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहते है लेकिन अभी छत्तीसगढ़ का किसान ही सबसे ज्यादा परेशान है यह सुशासन नहीं कुशासन
है।

क्या कहते है मंडल अध्यक्ष राजकिशोर पटेल

छत्तीसगढ़ की साय सरकार अपनी जनता के प्रति समर्पित है सब कार्य हो रहे झाल जैसे सुदूर क्षेत्र में जनता की समस्या निवारण के लिए शिविर का आयोजन किया गया था वहां कांग्रेस का इस प्रकार हंगामा करना निंदनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button