जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

जशपुर कछार में डूबान क्षेत्र जा चुकी भूमि पर धान बेचकर लाखों की हेराफेरी !

जशपुर कछार में डूबान क्षेत्र जा चुकी भूमि पर धान बेचकर लाखों की हेराफेरी !

जशपुर कछार में डूबान क्षेत्र जा चुकी भूमि पर धान बेचकर लाखों की हेराफेरी !

सेवा सहकारी समिति जशपुर का नाम भी आया सामने,
कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग, दोषियों पर कारवाई की मांग,
आवेदक संजीव जांगड़े पहुंचा कलेक्टर दरबार,
सेवा सहकारी समिति जशपुर से जुड़ा मामला

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
साराडीह बैराज के डूबान क्षेत्र में आने वाली भूमि जिसे शासन द्वारा अधिग्रहित की जा चुकी है उस जमीन पर फर्जी तरीके से धान बेचकर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में सेवा सहकारी समिति मर्यादित जशपुर के माध्यम से धान बिक्री किए जाने का आरोप है। ग्राम दहिदा निवासी संजीव जांगड़े ने मंगलवार को जनदर्शन में कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को आवेदन सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

शिकायत में गंभीर आरोप है कि मुआवजा प्राप्त करने के बाद भी सुन्दरलाल वैगरह ने सत्र 2022-23, 2023-24 तक उक्त अधिग्रहित जमीन को सहकारी समिति मर्यादित जशपुर में हरिश्चन्द्र चिंता दाऊराम के नाम पर पंजीकृत कराया। आरोप है कि किसान कोड 4100290360121 और पोर्टल आईडी क्रमांक-1178160 कर इसी जमीन पर समर्थन मूल्य पर धान बेचकर शासन से राशि प्राप्त की
गई। इस तरह अधिग्रहित शासकीय भूमि पर फर्जी कागजात के आधार पर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग
किया

27.63 लाख मुआवजा लेने के बाद भी बेचा धान

आवेदन के अनुसार ग्राम-जशपुर प.ह.नं. 06 रा.नि.म. उत्तर तहसील सारंगढ़ की खसरा नंबर 1/365, रकबा 0.459 हे. भूमि को साराडीह बैराज निर्माण के लिए शासन ने अधिग्रहित किया है। राजस्व रिकॉर्ड में यह जमीन डूबान क्षेत्र में दर्ज है। इस भूमि सुन्दरलाल वैगरह को शासन द्वारा 27,63,692 रुपये का मुआवजा भी दिया जा चुका है। फिर भी इस जमीन को अपनी कृषि भूमि बताकर पंजीयन कराया गया और धान फसल भी विक्रय किया गया है। कलेक्टर से कार्यवाही की मांग

आवेदक की तीन सूत्रीय मांग कलेक्टर से मांग की है कि सेवा सहकारी समिति जशपुर के रिकॉर्ड सहित पूरे मामले की निराक्ष जांच कराई जाए। अधिग्रहित जमीन पर धान बिक्री से प्राप्त पूरी राशी को राजसात कर शासकीय कोष मे जमा किया जाये। तथा दोषियो पर कार्यवाही किया जाये। जनदर्शन में आवेदन मिलने के बाद इसे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने बताया कि राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग से दस्तावेज मंगाकर नियमानुसार जांच कराई जाएगी।
जांच में दोषी पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सेवा सहकारी समिति जशपुर के प्रबंधक से भी इस संबंध में रिकॉर्ड तलब किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button