जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

जम्मू के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, सारंगढ़ के खजरी गांव की महिला मजदूर की मौत, कई घायल….

जम्मू के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, सारंगढ़ के खजरी गांव की महिला मजदूर की मौत, कई घायल....

जम्मू के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, सारंगढ़ के खजरी गांव की महिला मजदूर की मौत, कई घायल….

सारंगढ़। सारंगढ़ के केड़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरी के मजदूरों के साथ जिला डोडा जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुल निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में खजरी गाँव निवासी देव कुमारी साहू की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित एक पुरुष गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार खजरी गांव के कई मजदूर रोजी-रोटी कमाने के लिए लगभग 15 दिन पहले किश्तवाड़ जम्मू गए हुए थे। वहां पुल निर्माण कार्य में मजदूरी का काम चल रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे निर्माण कार्य के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन पुल के ऊपर लगभग 8 मजदूर काम कर रहे थे, तभी वे नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए बजरी हटाकर घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना में खजरी निवासी नरेश साहू की पत्नी देवकुमारी साहू की मौके पर मौत हो गई। वहीं कौशल्या देवी, रवि पाटिल और मन्नूनाथ गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो मरीजों के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि चार अन्य लोगों को सामान्य चोटें लगी हैं।

घटना में प्रभावित लोगों के नामों में कौशल्या देवी, रवि पाटिल, मन्नूनाथ, नरेश कुमार, सफदर अली और मीरा साहू शामिल बताए जा रहे हैं। 2इस हृदय विदारक घटना की खबर जैसे ही खजरी गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। परिजन लगातार घायलों की स्थिति की जानकारी लेने में जुटे हुए हैं। वहीं ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित उपचार की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button