राज्य

छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और IFS अधिकारियों का DA बढ़ा, शासन ने जारी किया आदेश…..

छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और IFS अधिकारियों का DA बढ़ा, शासन ने जारी किया आदेश.....

छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और IFS अधिकारियों का DA बढ़ा, शासन ने जारी किया आदेश…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अखिल भारतीय सेवा (AIS) के अधिकारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब IAS, IPS और IFS अधिकारियों को 58 फीसदी की जगह 60 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए संशोधित दरों पर महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। यह भुगतान जनवरी 2026 से नकद रूप में किया जाएगा।

मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते की गणना वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन या अन्य अतिरिक्त भत्तों को शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही आदेश के विपरीत अधिक भुगतान होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी से राशि की वसूली भी की जाएगी।

राज्य संवर्ग के कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ीं

हालांकि, दूसरी ओर राज्य संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स अब भी डीए बढ़ोतरी की मांग पर कायम हैं। लंबे समय से कर्मचारी संगठन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और केंद्र के समान दर लागू करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए आदेश जारी होने के बाद अब प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजर राज्य सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई है।

डीए भुगतान को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार अन्य कर्मचारी वर्गों के लिए भी महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button