जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ नगर पालिका : सफाई ठप्प, प्रकाश व्यवस्था बदहाल और पेयजल सुविधा के लिये तरसते नगरवासी?

सारंगढ़ नगर पालिका : सफाई ठप्प, प्रकाश व्यवस्था बदहाल और पेयजल सुविधा के लिये तरसते नगरवासी?

सारंगढ़ नगर पालिका : सफाई ठप्प, प्रकाश व्यवस्था बदहाल और पेयजल सुविधा के लिये तरसते नगरवासी?

जिला मुख्यालय सारंगढ़ का नगरीय निकाय बद से बदत्तर स्थिति में,
नालियो की सफाई के लिये नही है कोई रोड़मैप,
वार्डो में छाया हुआ है अंधेरा,
पेयजल संकट का नही हो रहा निराकरण,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
जिला मुख्यालय सारंगढ़ का नगरीय निकाय नगर पालिका सारंगढ़ में वर्षो से पदस्थ क1र्मचारियो की किंकत्वविमूढ़ता, अधिकारियो की उदासीनता का खामियाजा शहरवासियो को भुगतना पड़ रहा है। प्री-मानसून की बौछार से ही शहर की नालियो ने जवाब दे दिया और नालियो का मलबा कई स्थान पर सड़क पर आ गया। वही पेयजल की व्यवस्था को आज तक नही सुधार पाये है कई वार्ड ऐसे है जहा पर एक टाईम के टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है। जबकि प्रकाश व्यवस्था के मामले मे भी शहर बदहाल है निकाय के वार्डो के मोहल्लो मे अंधेरा छाया हुआ है वही मुख्य मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाईट बंद पड़ी हुई है। ऐसे मे सारंगढ़ नगर पालिका शहरवासियो को मूलभूत सुविधा तक प्रदान करने मे असफल साबित दिख रही है।

किसी भी नगरीय निकाय का मुख्य कार्य शहरवासियो को मूलभूत सुविधा प्रदान करना है जिसमें प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति मुख्य रूप से शामिल है किन्तु इन तीनो बिन्दु पर सारंगढ़ नगर पालिका पूर्ण रूप से असफल रही है।ञ बात करे प्रकाश व्यवस्था की तो सारंगढ़ शहर में प्रकाश व्यवस्था ठप्प है। कुछ वार्डो के मोहल्ले को छोड़ दिया जाये तो अधिकांश मोहल्ले मे स्ट्रीट लाईट बंद पड़ी हुई रहती है। बिलासपुर रोड़ में नया कलेक्टरोट मार्ग, आफिसर्स कालोनी सहित गौरव पथ के बाद का बिलासपुर रोड़, रानीसागर और भारतमाता चौक से गौरवपथ प्रारंभ होने के स्थान तक अंधेरा कायम है। वही रायगढ़ रोड़ में
नगर पालिका की सीमा क्षेत्र तक घनघोर अंधेरा कायम है। भारतमाता चौक से सहसपुर तक भी अंधेरा का साम्राज्य है जबकि बस स्टैंड़ के पास तिरंगा लाईट को खंबे मे लगा देने से रोशनी तो आ रही है किन्तु सड़क पर प्रकाश व्यवस्था ना के बराबर है। वही शहर के भीतर की बात करें तो सभी 15 वार्डो में हर वार्ड में कुछ मोहल्लो को छोड़ दिया जाये तो बाकि मोहल्ला में अंधेरा कायम है।

इस बदहाल स्थिति को सुधारने के लिये नगर पालिका के पास ना तो संसाधन है और ना ही मैन पावर है जिसके कारण से प्रकाश व्यवस्था जैसा सुविधा को नगर पालिका मेंटेंन नही कर पा रहा है। वही बात करें पेयजल समस्या की तो सारंगढ़ के अधिकांश वार्डो में पानी  उपलब्धता बड़ी चुनौती बन गई है। जगह-जगह पर हुए बोर के चौबीसो घंटे चलने के कारण 1से घर-घर पानी पहुंचने की स्थानीय सुविधा मोहल्लेवासी कर रहे है जिसके कारण से पानी की किल्लत होने के बाद भी किसी भी तरह से व्यवस्था की स्थिति बन रही है। किन्तु करोड़ो रूपये-की` पेयजल पाईप लाईन से पानी की उपलब्धता कागजो मे भी मजबूत दिख रही है। इसी प्रकार से नगर पालिका के नलो से पानी की धार इतनी कम है कि वार्डो में पानी की-01 किल्लत बनी हुई है।

मई माह का एक पखवाड़ा बीतने में ही नगर पालिका का पेयजल विभाग जवाब दे दिया है ऐसे में अभी नौपता का समय और मानसून के आगमन तक का बड़ा समय बाकि है इसमे पेयजल को लेकर नगर पालिका अपनी व्यवस्था मे सुधार नही करेगा तो स्थिति बदहाली की ओर चली जायेगी। अमृत मिशन के तहत साराड़ीह बैराज से पानी आने तथा ट्रीटमेंट प्लांट सेस्वच्छ पानी निकलकर पानी की टंकियो के सहारे घरो तक पहुंचने की व्यवस्था अभी तकजमीन तक नही पहुंची है इस कारण से बरसो से निमार्ण कार्य का स्थिति आज भी अधूरी ही है जिसके कारण से पानी की समस्या आज भी बड़ी समस्या बनी हुई है। वही 15 वार्डो और 25 हजार से ज्यादा की जनसंख्या को महज एक दो टैंकर से पानी आपूर्ति करके नगर पालिका किसी तरह से अपने कर्तव्य की इतिश्री करने मे लगा हुआ है।

बात करे नालियो की सफाई व्यवस्था के बारे में तो नगर पालिका सारंगढ़
इस मामले में कोई बड़ा योजना नही बना पाई है। गर्मी माह में हर निकाय पोकलैंड़ या जेसीबी सहारे बड़ी नालियो की सफाई तथा जलभराव की समस्या को दूर करने के लिये रोड़मैप बनाकर इसके लिये बजट की स्वीकृति कराकर कार्य करते है किन्तु सारंगढ़ नगर पालिका के सीएमओ के उदासीनता के कारण से नालियो की सफाई के लिये किसी भी प्रकार से कोई रोड़मैप 3नही है और ना ही इसके लिये कोई बजटीय प्रावधान किया गया है जिसके कारण से वर्षो से
सारंगढ़ शहर की नालियो मे मलबा भरा पड़ा है उसको सफाई करने वाला कोई नही है। नगर पालिका सारंगढ़ के नालियो की बदहाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहा पर बेमौसम बरसने बारिश से शहर के कई व्यापारिक वार्डो में नाली की पानी और मलबा सड़क 1पर छा गया था। कन्या शाला मार्ग, पोस्ट आफिर चौक, पुराना हटरी बाजार सहित कई ऐसे स्थान पर जहा पर जलभराव की स्थिति प्री-मानसून के बारिश में हो गई है। ऐसे मे सारंगढ़ नगर पालिका का सफाई अमला आखिर कहा पर क्या सफाई कर रहा है? इसकी कोई जानकारी नही मिल रही है।

बहरहाल जिला मुख्यालय सारंगढ़ में बदहाल हो चुकी सफाई व्यवस्था,
ठप्प हो चुकी प्रकाश व्यवस्था और दिक्कत का सामना कर रही पेयजल व्यवस्था को लेकरजनता मे काफी असंतोष है। व्यवस्था मे जल्द सुधार नही होने तथा नगर – पालिका सारंगढ़ के कार्यो में कसावट नही होने पर आने वाले दिनो मे शहरवासियो का आक्रोश आंदोलन का स्वरूपधारण कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button