राज्य

बिजली का मीटर ब्लास्ट होने से दुकान में लगी आग…

बिजली का मीटर ब्लास्ट होने से दुकान में लगी आग...

बिजली का मीटर ब्लास्ट होने से दुकान में लगी आग…

बिलासपुर. बिजली मीटर ब्लास्ट होने से दुकान में आग लग गई. अंदर फैंसी सामान होने से आग ने भीषण रूप ले लिया. सूचना देने के बाद भी एसडीआरएफ की टीम दो दमकल लेकर पौन घण्टे बाद पहुंची. एक दमकल के पानी से आग पर काबू पाया लिया है. आग से लाखों का सामान जल गया है.

जरहाभाठा मंदिर चौक निवासी विजय राजगीर ने बताया, घर के नीचे फैसी स्टोर की दुकान चलाते हैं और ऊपर परिवार के साथ रहते हैं. 9 मई की सुबह 10 बजे हाई वोल्टेज के कारण दुकान का मीटर ब्लास्ट हो गया और आग लग गई. ब्लास्ट की आवाज सुनकर वे नीचे गए तो दुकान के अंदर से धुंआ निकल रहा स्था. आनन फानन में वे परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकालकर सड़क पर आ गए. देखते ही देखते दुकान के ऊपर के फ्लोर में सामान भरे होने से आग तेजी से फैल गई और आग की लपटें दुकान के बाहर निकलने लगीं. उन्होंने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. दमकल गाड़ी आने में देरी होने से दुकान में लगी आग और भड़क गई. दुकान के सामने व्यापारियों व लोगों की भीड़ लग गई. करीब पौन घण्टे बाद एसडीआरएफ की टीम दो दमकल लेकर मौके पर पहुंची. वहीं सिविल लाइन थाने की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंच गई थी. कर्मचारी दमकल के पानी से आग बुझाने में जुट गए.

एक दमकल के पानी से आग पर काबू पा लिया गया है. दुकान संचालक ने बताया, सूचना देने के पौन घण्टे बाद दमकल गाड़ी दुकान पहुंची है, जिससे आग ने भंयकर रूप लिया था. श्री राजगीर ने बताया आग से दुकान में रखा 20 लाख का सामान जल गया है. उन्होंने आग लगने की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है.

शिकायत के बाद भी नहीं सुधारा गया मीटर

दुकान संचालक राजगीर कहना है पिछले दो दिन से दुकान के आसपास बिजली हाई वोल्टेज है. कई दुकानों के बिजली का मीटर जलकर गिर गया है, वहीं ट्यूब लाइट व इलेक्ट्रानिक सामान खराब हो गया है. हाई वोल्टेज के चलते मीटर ब्लास्ट होने से दुकान में आग लगी है. शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग के द्वारा कोई सुधार कार्य नहीं किया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button