राज्य

ग्रामीण छात्रों को भी अंग्रेजी सिखाने की तैयारी, स्वामी विवेकानंद योजना के ज्यादातर स्कुल गांव में खोले जायेंगे

ग्रामीण छात्रों को भी अंग्रेजी सिखाने की तैयारी, स्वामी विवेकानंद योजना के ज्यादातर स्कुल गांव में खोले जायेंगे

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बजट सत्र में घोषित की गई स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बजट सत्र में घोषित की गई स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसा इसलिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी अंग्रेजी में दक्ष हो सकें। इस योजना के अंतर्गत शुरुआती चरण में 150 शासकीय विद्यालयों का चयन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक से एक विद्यालय का नाम मांगा गया है। ये नाम ग्रामीण क्षेत्रों से मांगे गए हैं। अधिकतर जिलों ने अपने क्षेत्र से स्कूलों के नाम प्रेषित कर दिए हैं। जहां 12वीं कक्षा तक का संचालन हो, उन विद्यालयों का ही चयन किया गया है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही इस योजना की शुरुआत करने का लक्ष्य 27 से ही इस योजना की शुरुआत करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रवेश प्रक्रिया अगले माह प्रारंभ कर दी जाएगी। यहां स्वामी आत्मानंद विद्यालय की तर्ज पर इंग्लिश भाषा में पढ़ाई होगी। सीबीएसई बोर्ड के स्थान पर सीजी बोर्ड से ही इन स्कूलों की संबद्धता बरकरार रहेगी।

छात्रों से ली जाएगी फीस
कांग्रेस शासनकाल में प्रारंभ की गई स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना में छात्रों के लिए शिक्षा पूरी तरह निशुल्क रखी गई थी। इसके स्थान पर विद्यालयों को अनुदान प्रदान किए जाने की व्यवस्था की गई थी। प्रारंभ में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की संख्या अधिक नहीं होने के कारण अनुदान प्रदान करने में विशेष संकट का सामना नहीं करना पड़ा। बाद में अधिक संख्या में स्कूलों को इस योजना में शामिल किए जाने के कारण पर्याप्त अनुदान प्रदान करना कठिन हो गया। लंबे समय तक उधार के भरोसे काम चलाने के बाद अंततः सत्र 2026-27 से यहां पुनः फीस ली जाएगी। अन्य शासकीय विद्यालयों की तरह स्वामी विवेकानंद विद्यालयों में भी फीस की व्यवस्था समान ही होगी।

रायपुर से इन विद्यालयों का चयन
नीति के क्रियान्वयन के लिए सभी जिला शिक्षा कार्यालय से लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा नाम मांगे गए थे। राजधानी रायपुर के प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक विद्यालय अर्थात इस तरह से चार विद्यालयों का चयन किया गया है। अप्रैल माह में ही ये नाम भेज दिए गए थे। जिन स्कूलों के नाम प्रेषित किए गए हैं, उनमें धरसींवा ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी, आरंग ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निसदा, अभनपुर ब्लॉक के अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल पोड़ तथा तिल्दा ब्लॉक के अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल सरोरा का चयन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button