राज्य

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटी. कभी जिंदगीभर साथ निभाने का सपना देखने वाले प्रेमी जोड़े ने अचानक खौफनाक कदम उठा लिया. चोरहापड़ाव रेल्वे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने एकसाथ कूदकर प्रेमी और प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली. दोनों के शव बुधवार सुबह रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुए हैं. 

जानकारी के मुताबिक, चोरहापड़ाव रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर आज सुबह दो शव मिले हैं. घटना से लोगों में सनसनी फैल गई है. सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर तहकीकात शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में दोनों प्रेमी होने की बात सामने आई है.

CG Suicide : ट्रैक में कटा मिला शव

ट्रेन की चपेट में आने से नाबालिग का शव लहूलुहान हालत में मिला, जबकि युवक का शव बुरी तरह कटा हुआ था. जांच के दौरान शवों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों इसी बाइक से घटनास्थल तक पहुंचे थे. मृतकों में एक युवक की पहचान कुम्हालोरी गांव निवासी 20 वर्षीय जितेश्वर तारम के रूप में हुई है. वहीं दूसरे शव की पहचान डौंडी विकासखंड के साल्हे गांव की 16 वर्षीय लिलिसा उइके के रूप में की गई है.

CG Suicide : मामले की जांच जारी

जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर यह कदम क्यों उठाया, इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जुटी हुई है. परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button