जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

अवैध शराब के खिलाफ कनकबीरा चौकी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 6 लोग किये गये गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ कनकबीरा चौकी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 6 लोग किये गये गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ कनकबीरा चौकी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 6 लोग किये गये गिरफ्तार

तीन प्रकरण में आरोपी से देशी व अंग्रेजी शराब परिवहन में प्रयुक्त तीन मोटर सायकल जप्त

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
अवैध शराब के मामलें में कनकबीरा पुलिस ने 3 प्रकरण में कड़ी कार्यवाही करते हुए 6 लोगो को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से 49 लीटर से अधिक के शराब जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन मे चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर के कुशल नेतृत्व में
चौकी कनकबीरा के द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वालों पर कार्यवाही सफलता प्राप्त हुई

इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि अप0क्रं0 200/2026 धारा-34(2)59(क)
आबकारी एक्ट में दिनांक- 02.05.2026 को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर दो व्यक्ति (1) शेख रशीद पिता शेख मनुवंवर उम्र 35 वर्ष (2) अनिल यादव पिता स्वर्गीय झाड़ू राम यादव उम्र 35वर्ष साकिनान वार्ड क्रमांक 13 डीपरापारा सारंगढ़ के कब्जे से एक हरा रंग के प्लास्टिक थैला में भरा कुल 15 नग देसी रोमियो प्लेन शराब 2 लीटर 700एम एल रोमियो देसी प्लेन शराब कीमती- 1200रू0 और स्कूटी क्रमांक ओडी 15 एए 1895 कीमती 35000 रुपए के डिक्की के अंदर सफेद बोरी में 40 नग रोमियो देसी मदिरा प्लेन शराब 800 लीटर 100 एम एल कीमती 3600 और अनिल
यादव से 55 नग रोमियो देसी मदिरा प्लेन शराब 9 लीटर 900 एम एल कीमती 4400 रुपए कुल कीमती 43000 रुपए जप्त किया जाकर आरोपीगण को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

वही अप0क्रं0 201/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक-
02.05.2026 को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किए दो व्यक्ति लंबोदर लौतरे पिता श्यामलाल लौतरैउम्र 40वर्ष सा0 मोहदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद सीजी 2. ललित कुमार डनसेना पिता स्वर्गीय गोवर्धन डनसेना उम्र 35 वर्ष ग्राम बोंडा थाना सरायपाली जिला महासमुंद एक पुरानी इस्तीमली मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक- सीजी 06 जीटी 887 1 मे चालक लंबोदर लौतरै के पास सेअवैध शराब
एक हल्का नीला रंग का थैला जो कंपनी का थैला के अंदर सीजी सीजी फाइन डीलक्स व्हिस्की अंग्रेजी शराब 40 नग पांव 7लीटर 200 एम एल कीमती- 4800रू0 ललित डनसेना से 60नग पांव सीजी फाइन डीलक्स व्हिस्की अंग्रेजी शराब 10 लीटर 800कीमती- 7200 रू0 कुल कीमती 5200 रुपए के परिवहन करते पाए जाने से मोटर सायकल को जप्त किया जाकर आरोपीयो को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इसी प्रकार अपराध क़ 202 /2026 धारा 34 (2)59(क)आबकारी एक्ट में दिनांक
02.05 .2026 को मुखबिर सूचना पर हमराह एवं गवाहन के घटना स्थल जाकर घेराबंदी का रेट कार्यवाही कर दो व्यक्ति (1) नीरज कुमार अग्रवाल पिता स्वर्गीय सत्यनारायण अग्रवाल उम्र 44 साल ग्राम बोड़सरा थाना सरायपाली जिला महासमुंद (2) चुमुक लाल पटेल पिता स्वर्गीय रामदास पटेल उम्र 60 वर्ष ग्राम बोड़सरा थाना सरायपाली जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ को मोटर सायकल एचएफ डीलक्स बिना नंबर में एक काला कलर के राजश्री थैला के अंदर फाइंन डीलक्स व्हिस्की अंग्रेजी शराब 35 नग 6 लीटर 300 एम एल कीमती 4200 रु. तथा चुमुक लाल पटेल से एक काला रंग का राजश्री थैला के अंदर 15 नग रोमियो देसी मदिरा प्लेन
, 2 लीटर 700 एम एल ,1200 रुपए चार्ली हाउंड अंग्रेजीशराब 540 एम एल कीमती 540 रुपए ,8 नग प्रीमियम स्ट्रांग बीयर 4 लीटर कीमती 1360 रुपए कुल शराब 13 लीटर 540 एम एल कीमती 7300 रुपए कीमती 42300 रुपए को परिवहन करते पाए जाने से मोटरसायकल को जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर चौकी प्रभारी प्र0आर0-82 हीराधार नाग, 74 भीमसेन आरक्षक- जगजीवन खुटे, कुंज बिहारी निराला एवं समस्त स्टाफ का संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button