
सारंगढ़ के प्रसिद्ध काली मंदिर में माता के आभूषण की हुई चोरी, सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,

रात्री से सुबह के बीच हुआ चोरी,
ताला तोड़कर 50 हजार रूपये के गहनो की चोरी,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ के घोघरा नाला के किनारे राजापारा स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर में माता के आभूषण की चोरी की घटना सामने आई है। बीती रात मंदिर बंद करके घर गये पुजारी आज सुबह जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला तथा लगभग 50 हजार रूपये की कीमती चांदी के कान के कुंडल और सोने का आईब्रो को चोर ने चोरी कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इस संबंध में भीमगिरी गोस्वामी पिता श्री शिवराज गिरी गोस्वामी उम्र 45 वर्ष साकिन राजापारा सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ०ग० ने बताया कि वह एवं उसके परिवार द्वारा कांली मंदिर घोघरा नाला सारंगढ़ का पुजा पाठ का काम करते है। कल दिनांक 19.04.2026 के करीब 08:30 बजे रात्रि मे पुजा किया गया था तब तक ठीक था मेरे चाचा प्रहलाद गिरी गोस्वामी द्वारा उक्त मंदिर से पूजा कर वापस अपने घर आ गये थे।
कि आज दिनांक 20.04.2026 के करीब 06:30 बजे सुबह पुनः पूजा करने कांली मंदिर मेरे पापा श्री शिवराज गिरी गोस्वामी एवं उनके साथ मेरे भाई बलराम गिरी गोस्वामी गये तो मेन गेट का ताला टुटा हुआ था। तब मेरे पिताजी एवं भाई बलराम दोनो मंदिर अंदर घुसकर देखे तो देवी माँ कॉली के 02 नग चांदी के कॉन का कुंडल,02 नग सोने का आईब्रो (भव) कीमत लगभग 50 हजार रुपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा मंदिर अंदर घुसकर चोरी कर लिया गया है। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले का विवेचना करने में जुट गई है।



