जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ टाईम्स की खबर का हुआ असर : बरमकेला और बिलाईगढ़ नगर पंचायत को मिला एक-एक फायर बिग्रेड़ वाहन, 15 माह से रायगढ़ में रखी फायर बिग्रेड़ की दोनो वाहन आ गये वापस,

सारंगढ़ टाईम्स की खबर का हुआ असर : बरमकेला और बिलाईगढ़ नगर पंचायत को मिला एक-एक फायर बिग्रेड़ वाहन, 15 माह से रायगढ़ में रखी फायर बिग्रेड़ की दोनो वाहन आ गये वापस,

सारंगढ़ टाईम्स की खबर का हुआ असर : बरमकेला और बिलाईगढ़ नगर पंचायत को मिला एक-एक फायर बिग्रेड़ वाहन, 15 माह से रायगढ़ में रखी फायर बिग्रेड़ की दोनो वाहन आ गये वापस,

जिले में आपात स्थिति से निपटने में मिलेगी त्वरित सहायता,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की दो फायर बिग्रेड़ वाहन रायगढ़ में
खड़ी थी,
सारंगढ़ टाईम्स में छपी खबर के बाद जिला प्रशासन ने लिया
सुध,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिये खरीदा गया तीन फायर बिग्रेड़ वाहनो मे खड़े करने के स्थान नही होने के हवाला देकर 15 माह तक रायगढ़ में खड़े रहने वाले दो फायर बिग्रेड़ वाहनो का सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे वापस लाने की मुहिम संबंधी सारंगढ़ टाईम्स में छपी खबर पर जिला प्रशासन ने त्वरित पहल किया है तथा बरमकेला नगर पंचायत और बिलाईगढ़ नगर पंचायत को एक-एक फायर बिग्रेड़ वाहन प्रदान किया है। इस वाहनो के आने से जिले मे होने वाली आगजनी की घटनाओ पर त्वरित सहायता मिलना संभव हो जायेगा।

दरअसल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने 9 करोड़ रूपये की लागत से जनवरी 2025 में तीन नई फायर बिग्रेड़ वाहनो की खरीदी किया था। किन्तु जिला मुख्यालय में इसको रखने के लिये स्थान की कमी को देखते हुए तीनो वाहन को रायगढ़ जिला मुख्यालय भेज दिया था। बाद में सारंगढ़ नगर पालिका को एक वाहन दे दिया गया था लेकिन शेष दो वाहन रायगढ़ मे ही खड़े हुए थे। इस मुद्दे को लेकर सारंगढ़ टाईम्स ने गत दिनो विशेष समाचार का प्रकाशन किया था और जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया था

कि रायगढ़ में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के दो फायर बिग्रेड़ वाहन खड़े हुए है। ऐसी स्थिति में कलेक्टर डां.संजय कन्नौजे ने पहल करते हुए रायगढ़ से दोनो वाहन को जिले मे वापस लाने और विभिन्न विकासखंड़ में तैनाती करने के निर्देश दिये जिसके परिपालन में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू ने इस संबंध में पत्र व्यवहार करते हुए नगर पंचायत बरमकेला और नगर पंचायत बिलाईगढ़ में एक-एक फायर बिग्रेड वाहन की तैनाती करने का निर्देश दिया जिसके तारतम्य में दोनो स्थान पर एक-एक फायर बिग्रेड़ वाहन की तैनाती हो गई है

और आपातकालीन स्थिति में दोनो विकासखंड़ को भी इसका त्वरित सहायता मिल जायेगा। उल्लेखनीय है कि जिले में दमकल वाहनों की कमी और लंबे समय से खड़े रहने के मुद्दे पर सारंगढ़ टाईम्स में छपी खबर में बताया गया था कि करोड़ों की लागत से खरीदी गई फायर ब्रिगेड गाड़ियां करीब 15 महीनों से रायगढ़ में खड़ी थीं और जरूरत के समय उपयोग में नहीं आ पा रही थीं। इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब स्थिति सुधारने की दिशा में कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए दो दमकल वाहनों का आबंटन कर दिया है। एक फायर ब्रिगेड बरमकेला नगर पंचायत को और दूसरी बिलाईगढ़ नगर पंचायत को दी गई है। इससे दोनों क्षेत्रों में आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने की क्षमता मजबूत होगी और आपात स्थिति में त्वरित राहत मिल सकेगी।

लंबे समय से उठ रही थी मांग

स्थानीय स्तर पर लंबे समय से दमकल सुविधा की मांग की जा रही थी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं के दौरान दूर से फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी होती थी, जिससे नुकसान बढ़ जाता था। ऐसे में इन वाहनों का स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होना बड़ी राहत माना जा रहा है। प्रशासन के इस निर्णय से अब बरमकेला और बिलाईगढ़ क्षेत्र में आग लगने की  स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव होगी। उम्मीद की जा रही है कि पहले की तरह देरी नहीं होगी और लोगों की जान-माल की सुरक्षा बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button