राज्य

पुल के बीचों बीच कार सहित रात भर फंसा रहा युवक बढिए पूरी खबर…. 

पुल के बीचों बीच कार सहित रात भर फंसा रहा युवक बढिए पूरी खबर.... 

पुल के बीचों बीच कार सहित रात भर फंसा रहा युवक बढिए पूरी खबर…. 

 

जांजगीर-चांपा. उफनते कंजीनाला पुल के उपर 3-4 फीट का पानी बहते रहने के बावजूद जिद के चलते कार पार कराने के चक्कर में युवक बीचों बीच फंस गया. सारी रात वह कार पर ही बैठा रहा. गनीमत रही कि पानी के तेज बहाव में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. अगली सुबह एसडीआरएफ की टीम ने उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला. जानकारी के अनुसार खैरताल निवासी किशन कुमार पिता नेतराम खांडेकर अपनी तूफान कार से शिवरीनारायण से घर लौट रहा था. रास्ते में ग्राम तुस्मा का पुराना कंजी नाला तेज बहाव के साथ उफान पर था. वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे कई बार समझाया कि पानी का बहाव अत्यधिक तेज है, इसलिए पुल पार न करें. उन्होंने सुरक्षित स्थान पर रुककर पानी कम होने का इंतजार करने की सलाह भी दी, लेकिन युवक ने किसी की बात नहीं मानी. रोड से करीब 3 से 4 फीट ऊपर पानी था लेकिन युवक ने किसी तरह वाहन को पार कराने लगा. तेज बहाव के कारण कार बीच में फंस गई. हालात ऐसे बन गए कि वह न तो आगे बढ़ सका और न ही पीछे लौट पाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पूरी रात कार के भीतर ही बैठा रहा. सुबह घटना की जानकारी प्रशासन तक पहुंची. इसके बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. काफी सावधानी और आपदा प्रबंधन के निर्धारित मानकों का पालन करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया गया. टीम ने युवक को सकुशल कार से बाहर निकाल लिया.

बैटरी चोरी का डर, जिद या लापरवाही

चर्चा यह भी रही कि उसे इस बात की चिंता थी कि यदि वह कार छोड़कर बाहर निकल गया तो कहीं वाहन की बैटरी चोरी न हो जाए. उसकी यही जिद उसे पूरी रात मौत के साये में बैठने के लिए मजबूर कर गई. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार उसे बाहर निकलने और वाहन छोड़ देने की सलाह दी थी. लोगों ने स्पष्ट कहा था कि “बैटरी फिर खरीदी जा सकती है, लेकिन जिंदगी दोबारा नहीं मिलती.” इसके बावजूद युवक अपनी बात पर अड़ा रहा. यदि रात के दौरान जलस्तर और बढ़ जाता या बहाव और तेज हो जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. यदि युवक की किस्मत साथ न देती और समय पर राहत दल नहीं पहुंचता, तो यह जिद एक बड़े हादसे में बदल सकती थी. इसलिए बारिश के मौसम में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वे उफनतेनदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें. इसके लिए पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है तथा कोटवारों के माध्यम से भी गांव-गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है.   शिवरीनारायण एसडीएम भावना साहू ने बताया कि युवक को कार से सकुशल बाहर निकाल लिया गया है, साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि नदी, नालों के किनारे न जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button