राज्य

राजधानी में हाईटेक स्मगलिंग: कोरियर के जरिए बीपी मशीन की आड़ में मंगाता था कोकीन, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

राजधानी में हाईटेक स्मगलिंग: कोरियर के जरिए बीपी मशीन की आड़ में मंगाता था कोकीन, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार....

राजधानी में हाईटेक स्मगलिंग: कोरियर के जरिए बीपी मशीन की आड़ में मंगाता था कोकीन, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

रायपुर। राजधानी में नशे के फलते-फूलते कारोबार में पैसा कमाने के ध्येय से लोग अनोखे उपाय अपनाने लगे हैं. ऐसा ही मामला शुक्रवार को सामने आया है, जिसमें नशे का सौदागर बीपी मशीन में कोकीन भरकर दूसरे राज्यों से कोरियर सर्विस के जरिए मंगाकर राजधानी में खपाता था. मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने शंकर नगर निवासी गोपाल कृष्ण अग्रवाल को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 मार्च को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्रांतर्गत नारायणा हॉस्पिटल सेक्टर-5 के पास एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में मादक पदार्थ कोकीन रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है.

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. इस पर एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स और देवेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबीर द्वारा बताए चारपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा. पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कृष्ण गोपाल अग्रवाल निवासी रायपुर का होना बताया.

वाहन की तलाशी में श्री मारूती फर्म द्वारा कोरियर किया हुआ पैकेट बरामद हुआ. पैकेट को चेक करने पर बीपी मशीन पाया गया, जिसमें मादक पदार्थ कोकीन रखा था. इसके साथ आरोपी कृष्ण गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 2,27,500 रुपए मूल्य का कुल 4.55 ग्राम कोकीन, चारपहिया वाहन ग्रैण्ड विटारा, एक आईफोन समेत लगभग 20,27,500 रुपए जप्त किया गया. मामले में देवेन्द्र नगर थाना में अपराध क्रमांक 33/26 धारा 22बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई. आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्रवाई की जा रही है. साथ ही श्री मारूती कोरियर फर्म के ऊपर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button