
नाबालिक को ले जाने वाले आरोपी चढ़ा भटगांव पुलिस के हत्थे नशीली पदार्थ सुंघाकर आरोपी करता था दुष्कर्म, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर जिले में महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों में तत्परता पूर्वक आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए है इसी क्रम में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिव कुमार धारी के नेतृत्व में थाना भटगांव पुलिस टीम द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज करायी की इनकी पुत्री दिनांक 14.08.2026 की रात्रि करीबन 01.00 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई कि रिपोर्ट पर गुम इंसान पर से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान अपृहता का पतासाजी कर दिनांक 20.08.2026 को दस्तयाब कर पीडिता का कथन महिला पुलिस अधिकारी से कराया गया पीडिता ने बताया कि,दिनांक 14.08.2026 के रात्रि करीबन 01.00 बजे सलौनीकला के कृष्णा निराला एवं गाडामोर के भगतराम लहरे नशीले पदार्थ सुंघाकर इंजेक्शन लगाकर गाडामोर ले गया एवं बंधक बनाकर भगत लहरे लगातार 19.08.2026 तक शारीरिक संबंध बनाया
जिससे पीड़िता का तबियत खराब होने से पीडिता चुपचाप वहाँ से निकल कर बिर्रा पहुँची और वहाँ से जैसे तैसे घर पहुंचकर अपनी माँ को घटना की जानकारी बतायी ,पीड़िता के बताए अनुसार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर भटगांव पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक आरोपी 1. भगत राम लहरे पिता स्व. मयाराम लहरे उम्र 34 साल साकिन गाडामोर थाना जैजेपुर जिला सक्ती 2. कृष्णा निराला पिता फिरोज निराला उम्र 26 साल साकिन सलौनीकला थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ छ०ग० दिनांक 20.08.2026 एवं 21.08.2026 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया।
संपूर्ण विवेचना कार्यवाही में उप निरीक्षक शिवकुमार धारी शिव सउनि कृष्ण कुमार टंडन आर. कामता प्रसाद कर्ष, प्रत्येन बर्मन,जितेंद्र टंडन,रथराम साहू म.आर.रीना बघेल मोहन कुमारी का विशेष योगदान रहा़।


