
सारंगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरूपयोग करने पर होटल से 4 सिलेंडर जप्त रसोई गैस सिलेंडर का दुरूपयोग रोकने कार्यवाही प्रारम्भ….

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य विभाग एवं नगरपालिका के संयुक्त टीम द्वारा सारंगढ़ तहसील कार्यालय के सामने स्थित फागू होटल में नास्ता आदि बनाने घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध रूप से व्यावसायिक दुरूपयोग करते हुए पाये जाने पर 04 नग घरेलू गैस सिलेंडर को होटल संचालक शिव पटेल से जप्त किया गया। जप्त की कार्यवाही से जिले के होटल व्यवसायियों में हड़कम्प मचा हुआ है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में रसोई गैस के दुरूपयोग और कालाबाजारी रोकने कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जांच अधिकारी नियुक्त किया संचालक खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय नवा रायपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दैनिक आवक एवं वितरण पर निगरानी रखने एवं व्यावसायिक उपयोग एवं अन्य दुरुपयोग रोकने हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने जांच दल अधिकारी द्वारा जांच दल अधिकारी का गठन किया गया हैं। नामांकित अधिकारी अपने प्रभार क्षेत्र में प्रतिदिन सतत निगरानी रखेंगे। समय – समय पर व्यावसायिक दुकानों की जांच की जाएगी और
जांच में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग या अन्य दुरुपयोग करते पाये जाने पर नियमानुसार संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
सारंगढ़ तहसील में तहसीलदार एन के सिन्हा मोबाईल नंबर 8103002246, कोसीर उप तहसील में तहसीलदार शनि कुमार पैकरा, 9827464329 इन दोनों क्षेत्रों के लिए सहायक खाद्य अधिकारी तरुण कुमार नायक 7987288892, सरसीवा तहसीलदार आयुष तिवारी 9617296226, बिलाईगढ़ क्षेत्र में तहसीलदार कमलेश सिदार 9406468597, भटगांव क्षेत्र में तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल 8319302665, सरसीवा, भटगांव, बिलाईगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य अधिकारी अमित कुमार शुक्ला 7000017770, बरमकेला तहसीलदार पुष्पेन्द्र राज 8269967979, सरिया तहसीलदार कोमल साहू 8817131042 वही इन दोनों क्षेत्रों के लिए सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल 7489963728 को जांच अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।



