
जिंदल स्टील लिमिटेड़ कंपनी की जमीन पर अवैध रूप सें फ्लाईएश डंपिग, खनिज विभाग से किया गया शिकायत,

9 लोगो ने मिलकर जिंदल स्टील की जमीन पर फ्लाईएश का डंपिग कर दिया
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
अब तक दूसरो की जमीन पर अवैध रूप से फ्लाईएश डंप करने की शिकायते का सामना करने वाले जिंदल स्टील कंपनी की कुटेला स्थित भूमि पर कुछ लोगो ने अवैध रूप से फ्लाईएश डंप कर दिया है। हैरान जिंदल कंपनी के अधिकारियो ने सारंगढ़ के खनिज अधिकारी को पत्र लिखकर ऐसा कृत्य करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। खास बात यह है कि 9 नामजद लोगो के नाम लिखकर जिंदल स्टील के अधिकारियो ने कार्यवाही की मांग किया है। अब देखना है कि नूरा-कुश्ती के इस एपीसोड़ मे क्या होगा।
दरअसल रायगढ़ जिंदल स्टील लिमिटेड कंपनी ने दिनांक 15/4/26 को सारंगढ खनिज विभाग के अधिकारी के नाम पर एक शिकायत पत्र लिखा है जिसमे कहा गया है कि सारंगढ के ग्राम कुटेला क्षेत्र में स्थित जिंदल कंपनी की निजी जमीन जो कि हल्का नम्बर 60 के अंतर्गत आता है जिस पर सारंगढ के कुछ लोगो के द्वारा बिना अनुमति के फ्लाईऐश डंप किया जा रहा है साथ ही उस जमीन से अवैध रूप से पत्थर उत्खनन कर बेचा जा रहा है।जिसकी शिकायत सारंगढ खनिज विभाग, राजस्व विभाग,पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार को लिखित में शिकायत कर फ्लाईऐश डंपिंग और अवैध रूप से पत्थर उत्खनन करने वालो को तत्काल रोकने और कार्यवाही करने शिकायत किया गया है।
इस लिखित शिकायत में कहा गया है कि ग्राम कुटेला, पटवारी हल्का क.60, रा.नि.मं. सारंगढ़ तहसील सारंगढ़, जिला सारंगढ बिलाईगढ़ में जिंदल स्टील एण्ड पावर लिमिटेड की भूमिस्वामी हक व अधिकार की भूमि कुल खसरा-129 कुल रकबा 16.464 हे स्थित है। जिसपर कम्पनी का हक अधिकार एवं कब्जा है। उपरोक्त दर्शित भूमि पर कुछ अप्राधिकृत व्यक्तियों के द्वारा लाईम स्टोन पत्थर उत्खनन किया जा रहा है और उसे बेचा जा रहा है। इस पत्र में कुछ लोगो के नाम भी दर्शाये गए है जिसमे सुनील यादव, हरिकांत निराला, प्रेमप्रकाश निषाद, आशीष यादव, नवीन यादव, प्रशांत यादव, नीरज यादव, सूरज अग्रवाल एवं अभिषेक अग्रवाल के द्वारा अवैध तरीके से फ्लाई एश डंपिग किया जा रहा है। इसकी जानकारी पूर्व में भी प्रेषित जिंदल स्टील लिमिटेड का पत्र दिनोंक 03.02 2025 को दिया गया है।
जिंदल स्टील मिलिटेड कंपनी ने उपरोक्तानुशार अप्राधिकृत व्यक्तियों के द्वारा
अवैधानिक रूप से किये जा रहे उत्खनन कार्य एवं फ्लाईएश डंप पर तत्काल रोक लगाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से दण्डात्मक कार्यवाही करने निवेदन किया है।



