जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला : महिला और बाल विकास विभाग का कारनामा “संविदा नियुक्ति के लिये 13 मार्च को आदेश, 16 मार्च को इंटरव्यूह”!

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला : महिला और बाल विकास विभाग का कारनामा “संविदा नियुक्ति के लिये 13 मार्च को आदेश, 16 मार्च को इंटरव्यूह”!

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला : महिला और बाल विकास विभाग का कारनामा “संविदा नियुक्ति के लिये 13 मार्च को आदेश, 16 मार्च को इंटरव्यूह”!

शुक्रवार को आदेश शनिवार-रविवार को छुट्टी-
सोमवार को इंटरव्यूह?
शिकायत होने पर “आदेश पत्र” जिला के
वेबसाईट से गायब?
चहेते अभ्यर्थियो को पोस्टिंग देने किया था बड़ा
खेल?
लाखो रूपये का वारा-न्यारा का संदेह?
मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई,
शासकीय विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी में रिक्त

संविदा पदो पर भर्ती हेतु साक्षात्कार/कौशल परीक्षा
की सूचना का है मामला

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, शासकीय विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी में रिक्त संविदा पदो पर भर्ती हेतु साक्षात्कार/कौशल परीक्षा की सूचना का आदेश
विवादो मे आ गया है। 13 मार्च 2026 शुक्रवार को आदेश निकाला गया और शनिवार-रविवार की छुट्‌टी के तत्काल बाद 16 मार्च 2026 सोमवार को साक्षात्कार/कौशल परीक्षा दिन तय किया गया था। स्वाभाविक है कि चहेते उम्मीदवारो को ही इसमे सूचना देकर बुलाया जाता और भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाती। किन्तु मामले की शिकायत उच्चाधिकारियो के पास कर दिया गया जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी को फटकार मिली जिसके बाद आनन- फानन में साक्षात्कार/कौशल परीक्षा संबंधी आदेश को ही जिले के सरकारी वेबसाईट से गायब कर दिया गया। इस हड़बड़ीपूर्वक कार्य से पूरा मामला पहली ही नजर मे संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) के विज्ञापन क्रमांक/4153/मबावि/मि.वा./2025-26, सारंगढ़, दिनांक 22.12.2025 एवं छ.ग. राज्य बाल संरक्षण समिति, संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग का
विज्ञापन दिनांक 22.12.2025 के द्वारा मिशन वात्सल्य अंतर्गत बाल संरक्षण इकाई एवं शासकीय विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी में रिक्त पदो पर संविदा भर्ती हेतु
विज्ञापन प्रसारित कर आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों पर जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षणकर पात्र/अपात्र सूची प्रकाशन कर दिनांक 04.03.2026 तक दावा आपत्ती आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त दावा आपत्ति का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा निराकरण उपरांत पात्र/अपात्र एवं मेरिट सूची का प्रकाशन किया गया अभ्यर्थियो को सूचना दिया गया कि अतः विज्ञापन में वर्णित
शर्तों के आधार पर जारी पात्र सूची के अनुसार अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में प्राप्तांकों के वरीयता के आधार पर 1:5 में साक्षात्कार / कौशल परीक्षा हेतु
आमंत्रित किया जाता है। जिला बाल संरक्षण इकाई में संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) 1 पद, डाटा एनालिस्ट 1 पद, सहायक सह डाटा एन्ट्री

ऑपरेटर 1 पद व शासकीय विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी में सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर 1 पद का साक्षात्कार/कौशल परीक्षा दिनांक 16/3/2026 को प्रातः 10:00 बजे स्थान- कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.), खेल भाठा मैदान के पीछे आयोजित की जावेगी। यह आदेश 13 मार्च 2026 शुक्रवार को आदेश
क्रमांक- 4619/म.बा.वि./मि.वा./2025-26 में जारी किया गया। शुक्रवार को साक्षात्कार/कौशल परीक्षा की जानकारी संबंधित पत्र जारी करना तथा 16
मार्च 2026 सोमवार को साक्षात्कार/कौशल परीक्षा का आयोजन करने से सभी पात्र
अभ्यर्थियो तक सूचना पहुंचना मुश्किल था। फिर भी विभाग ने साक्षात्कार/कौशल परीक्षा का आयोजन कर दिया और नियुक्ति पत्र जारी करने के लिये प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया था किन्तु इस बीच महज दो दिन का समय साक्षात्कार/कौशल परीक्षा के लिये आयोजित करने मे देने की शिकायत उच्चाधिकारियो के पास पहुंची जहा पर तत्काल इस साक्षात्कार/भर्ती परीक्षा को स्थगित करने का मौखिक आदेश इस
विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया गया जिसके बाद इस भर्ती के नियुक्ति पत्र संबंधी कार्यवाही को फिलहाल विभाग ने रोक दिया। इस कृत्य से साफ प्रतीत हो रहा है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी इस साक्षात्कार/कौशल परीक्षा के बहाने अपना विकास करना चाहते थे तथा चहेते अभ्यर्थियो को ही सूचना देकर 16
मार्च को उपस्थित होने देने का खेल करके पूरा मामला अपने अनुसार सेट करने के ताक में थे।

साक्षात्कार/कौशल परीक्षा का आदेश पत्र सरकारी बेवसाईट से गायब?

जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) के आदेश क्रमांक 4619/म.बा.वि./मि.वा./2025-26 दिनांक 13 मार्च 2026 का साक्षात्कार/कौशल परीक्षा का आदेश सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के सरकारी वेबसाईट से गायब हो गया। बताया जा रहा है कि इस पत्र क्रमांक 4619 दिनांक 13 मार्च 2026 को ही गायब कर दिया गया है। जिस पत्र और पात्र-
अपात्र के दावा-आपत्ति सूची सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरकारी वेबसाईट मे अपलोड़ किया गया हो और शिकायत होने पर जिले के सरकारी वेबसाईट से गायब हो जाये तो वहा पर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठना

स्वाभाविक है। ऐसे मे पूरे मामले की सूक्ष्म जांच होना आवश्यक है ताकि इस भर्ती के बहाने जिला महिला एवं बाल विकास विभाग सारंगढ़ किस प्रकार का खेल करना चाहता है उसका पर्दाफाश हो तथा दोषी अधिकारियो पर कार्यवाही हो।

भर्राशाही के नये इतिहास बना रही है महिला और बाल विकास विभाग?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के महिला और बाल विकास विभाग भर्राशाही के नये इतिहास बनाने मे लगी हुई है। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह आयोजन में निम्न स्तर के घटिया सामान की खरीदी करने का आरोप दबे जुबान से लगाये जा रहे है। वही अब संविदा भर्ती के नाम पर बड़ा खेला करने की तैयारी कर चुकी थी। संविदा पदो के लिये विज्ञापन जारी कर पात्र-अपात्र की सूची प्रकाशित करके दावा-आपत्ति
मंगाने के बाद अचानक से दो दिन का समय इंटरव्यूह के लिये देने संबंधी आदेश देने और चयनित को नियुक्त देने संबंधी फाईल तैयार करने का मामला अपने-आप मे ही विभाग को सवालो के घेरे मे खड़ा कर रहा है। वही शिकायत होने पर आयोजित इंटरव्यूह के सारे रिकार्ड को वेबसाईट से ही हटाने जैसे कार्य करने
से यह संविदा भर्ती विवादो मे घेरे मे आ चुकी है।

ऐसे मे जिला महिला और बाल विकास विभाग सारंगढ़-बिलाईगढ़ के द्वारा अभी तक किया गया संविदा नियुक्ति या अन्य प्रकार की नियुक्तियो की विशेष जांच कर दोषी पाये जाने वाले अधिकारी-कर्मचारियो पर कार्यवाही किया जाना उचित प्रतीत हो रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी से नही हो पाया संपर्क इस मामले में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के महिला और बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी उत्तम कुमार से उनका पक्ष जानने के लिये संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु उनसे संपर्क नही हो पाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button