
जिला निमार्ण के 42 माह के बाद भी सारंगढ़-
बिलाईगढ़ जिला में 15 सरकारी विभाग नही खुले?

पुराने जिले रायगढ़ और बलौदाबाजार पर अभी
भी निर्भर,
आधा-अधूरा जिला बनने से क्षेत्रवासी उपेक्षित,
नाम मात्र का जिला बना कर विकास का पकड़ा
दिया गया है झुनझुना?
जिला निमार्ण का कोई फायदा नही दिख रहा है
सारंगढ़-बिलाईगढ़ को?
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला को प्रदेश में उपेक्षित जिला के नाम से जाना जाता है क्योकि जिला निमार्ण हुए 42 माह होने के बाद भी जिला स्तर के 15 सरकारी विभाग आज भी नही खुल पाये है। इन विभागो के लिये अभी भी क्षेत्रवासी पुराने जिला रायगढ़ और बलौदाबाजार के चक्कर काटने को मजबूर है। जिस
सोच के साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला का निमार्ण किया गया था उस सोच के विपरीत नया जिला उपेक्षित और अभावग्रस्त है। लोगो को नया जिला का लाभ नही मिल रहा है।
सारंगढ़-बिलाईगढ जिला की घोषणा 15 अगस्त 2021 को किया गया था। इसका
शुभारंभ 1 सितंबर 2022 को किया गया। 1,65,014 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैला हुआ सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला में दो विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ विधानसभा तथा बिलाईगढ़ विधानसभा सीट आता है। यहा सारंगढ़ अनुविभाग तथा बिलाईगढ़ अनुविभाग आता है। तहसील में सारंगढ़, बिलाईगढ़, बरमकेला, सरिया, भटगांव, सरसींवा तहसीलें शामिल हैं। यह जिला उत्तर में रायगढ़, दक्षिण में महासमुंद, पूर्व में बरगढ़ (ओडिशा) और पश्चिम में बलौदाबाज़ार से घिरा है। किन्तु जिला निमार्ण के
42 माह बाद भी यह उपेक्षित और अभावग्रस्त जिला के रूप मे प्रदेश मे जाना जाता है। जिला स्तर के अभी तक 27 विभाग यहा पर खुल गये है किन्तु अधिकांश विभाग मे अधिकारी और कर्मचारी के सेटअप के हिसाब से पदस्थापना का कमी बना हुआ है।
कई जिला स्तर के कार्यालय 1 अधिकारी-2 कर्मचारी के भरोसे संचालित है। किराये के भवन मे एक-दो कमरो मे जिला स्तर का कार्यालय औपचारिक रूप से संचालित है। वही 15 ऐसे सरकारी विभाग है जो कि आज तक सारंगढ़ मे खुल ही नही पाये है। जनसंख्या की दृष्टि से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बहुत बड़ा है। सघन आबादी के कारण जनसंख्या ज्यादा है। जिले का गठन 1 सितंबर 2022 को हुआ है। इसके बाद करीब साढे तीन साल का समय गुजर चुका है। इस अवधि में जिले को पूरी तरह से स्थापित किया जाना था। अभी तक सरकारी विभागों का सेटअप ही पूरा नहीं हो सका है। जैसे-तैसे 27 विभागों के कार्यालय खोले जा चुके हैं। वहीं 15 विभागों का कामकाज अभी भी रायगढ़ और बलौदाबाजार जिलों से ही हो रहा है। संसाधनों के लिहाज से सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कुछ भी नहीं है। सरकारी विभागों के कार्यालय संचालन के लिए जगह कम पड़ रही है।
15 सरकारी विभाग नही खुले!
जिला पंजीयक, होम गार्ड, एन.एच, सेतु विभाग, पीएमजीएसवाय, एमजीएसवाय, जल संसाधन विभाग, रोजगार कार्यालय, अंत्यावसायी विभाग, पर्यावरण विभाग, हाउसिंग बोर्ड, खादी ग्रामोद्योग विभाग, आयुष विभाग, नगर निवेश, परिवहन विभाग अभी भी स्थापित नहीं हो सके हैं। इन विभागो के कार्यो के लिये अभी भी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासियो को अपने पुराने जिले रायगढ़ और बलौदाबाजार का चक्कर काटने पड़ रहे है। सारंगढ़-बरमकेला-सरिया के निवासियो को इन 15 विभागो के लिये रायगढ़ जाना पड़ रहा है तो बिलाईगढ़-सरसीवां-भटगांव के निवासियो को बलौदाबाजार का चक्कर काटना पड़ रहा है। ऐसे मे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला सिर्फ नाम मात्र का जिला बनकर क्षेत्रवासियो
को उपेक्षित रखा हुआ है।



