राज्य

7 साल के मासूम को पड़ोसी ले गया सुनसान जगह, गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो कर दी हत्या, फिर कुएं में फेंका शव, गिरफ्तार….

7 साल के मासूम को पड़ोसी ले गया सुनसान जगह, गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो कर दी हत्या, फिर कुएं में फेंका शव, गिरफ्तार....

7 साल के मासूम को पड़ोसी ले गया सुनसान जगह, गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो कर दी हत्या, फिर कुएं में फेंका शव, गिरफ्तार….

कोरबा. पुलिस ने सात वर्षीय बालक के मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है. नशे में धुत आरोपी बुरी नियत से बालक को अपने साथ ले गया था. उसने मंसूबे में कामयाब नहीं होने और पोल खुलने के भय से बालक के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. उसकी मौत के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना पाली थाना क्षेत्र की है. दरअसल ग्राम पंचायत डोंगानाला के आश्रित ग्राम गणेश पुर में शिवकुमार खुरसेंगा निवास करता है. 7 वर्षीय आयान खुरसेंगा 2 अप्रैल की दोपहर दोस्तों के साथ नहाने तालाब गया था. उसके दोस्त लौट आए, लेकिन आयान घर नहीं पहुंचा. परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.

इस दौरान सामने आया कि आयान को घर के सामने रहने वाले 19 वर्षीय रंजित कुमार उर्फ रंजीत अपने साथ ले गया था. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शुक्रवार को पूरे दिन उसकी तलाश जारी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद गांव में एक बैठक आयोजित की गई, जहां रंजित से पूछताछ की गई, लेकिन वह गोलमोल जवाब देता रहा.

कुंए में मिला शव

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नागेश तिवारी गांव पहुंचे और रंजित से सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान रंजित ने खुलासा किया कि आयान का शव पड़ोसी गांव करतली के एक खेत के कुएं में है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया. शुरुआती जांच में ही हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई गई.

नीयत बिगड़ी, नाकाम हुआ तो हत्या

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि नशे की हालत में वह तालाब पहुंचा था. वहां नहाते हुए बालक को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई और वह उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया. जब वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका, तो पकड़े जाने के डर से उसने पत्थर से सिर पर वार कर बालक की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से  जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button