
नगर पालिका सारंगढ़ के वार्ड क्र. 10 खैरहा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर किया जा रहा है निमार्ण?

सीएमओ ने दो लोगो को दिया नोटिस,
सरकारी जमीन बिक रही है खैरहा के देवांगन
मोहल्ला में?
कलेक्टर से हुई शिकायत, एक्शन में आया नगर
पालिका,
सारंगढ़़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 10 खैरहा के देवांगन मोहल्ला में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके मकान निमार्ण करने की शिकायत कलेक्टर से किया गया है जिसके बाद नगर पालिका एक्शन में आया तथा अवैध कब्जाधारी दो व्यक्तियो को नोटिस जारी किया है। भाजपा के पूर्व महामंत्री संतोष केशरवानी ने कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को सरकारी भूमि के खरीदी-बिक्री तथा अवैध निमार्ण करने की शिकायत किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार गुप्ता पूर्व महामंत्री नगर मण्डल अध्यक्ष भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़ द्वारा माननीय कलेक्टर जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ छ.ग.को 10 जनवरी को शिकायत किया गया है शिकायत में जानकारी दिया गया है
कि नगरपालिका सारंगढ़ के वार्ड क. 10 खैराहा में शासकीय जमीन पर बेजा कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा है उसे तत्काल बंद कर उसे हटाया जाये। नगर पालिका सारंगढ़ के सीएमओ और सरकारी अमले ने उपरोक्त शिकायत के संदर्भ में मौका निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान देखा गया है कि खैराहा देवांगन मोहल्ला के शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। उक्त निर्माण के संबंध में सारंगढ़ नगर पालिका से स्वीकृति लिया जाना नहीं पाया गया है। अवैध कब्जाधरियो का यह कृत्य छ.ग. नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 एवं 223 का स्पष्ट उल्लंघन है। नगर पालिका सारंगढ़ के सीएमओ ने इस मामले मे दो व्यक्ति लक्ष्मी सिदार पिता नवधा सिदार तथा गौरी देवांगन पिता स्व.श्री अनुज देवांगन को 24 घंटा के भीतर प्रश्नाधीन शासकीय भूमि में किये जा रहे निर्माण एवं निर्माण सामाग्री को हटाकर लिखित में सूचित करते हुए प्रश्नाधीन भूमि का पट्टा एवं निर्माण के संबंध में अनुमति पत्र हो तो इस कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी भी दिया है कि नियत समय सीमा के भीतर शासकीय भूमि में किये जा रहे निर्माण सामाग्री नहीं हटाने की दशा में सामाग्री जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि सारंगढ़ नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 10 खैरहा में सरकारी
नजूल भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके मकान बनाने का कार्य के बाद अब अवैध कब्जा किये हुए मकान-=जमीन आदि को बेचने-खरीदने का धंधा जमकर फल-फूल रहा है। हाल ही में लगभग 15 से अधिक परिवारो ने यहा पर सरकारी भूमि को ना सिर्फ स्टाम्प पेपर्स पर खरीदा है बल्कि उस पर पक्का मकान का निमार्ण भी कर दिया है। इस मामले मे मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ नगर पालिका को यहा पर नियम और कानून को ढेंगा दिखाकर मनमानी कार्य को अंजाम दिया जाता है। बताया जा रहा है ऐसा कार्य करने वालो की संख्या 1-2 नही है बल्कि लगभग एक दर्जन से अधिक परिवार है जो रातोरात नजूल की भूमि पर ना सिर्फ कब्जा कर रहे है बल्कि वहा पर धड़ल्ले से मकान का निमार्ण भी कर रहे है। नगर पालिका सारंगढ़ जो कि वैध जमीन पर मकान निमार्ण होने के पूर्व कई प्रकार के औपचारिकता तथा विकास शुल्क जमा कराते है किन्तु बेजा कब्जा करने वालो के लिये कोई नियम कानून नही है। नगर पालिका के कर्मचारियो के संरक्षण में यह अवैध निमार्ण का कार्य फल-फूल रहा है।
इस संबंध मे जब खैरहा में मौके पर जाकर देखा गया तो लगभग आधा दर्जन से अधिक मकान धड़ाधड़ निमार्ण हो रहे थे तथा सभी सरकारी भूमि पर निर्मित हो रहे थे। इस संबंध नाम ना छापने के शर्त पर कुछ खैरहा निवासियो ने बताया कि यहा पर सरकारी जमीनो पर पूर्व से काबिज व्यक्तियो के द्वारा बेचा जा रहा है। अपना कब्जा बताने के लिये सरकारी जमीन पर पूर्व मे कुछ मात्रा मे पत्थर गिरा दिया गया था किन्तु अब उसी जमीन को अपना कब्जा बताकर ना सिर्फ बेचा जा रहा है बल्कि बकायदा स्टाम्प पेपर्स पर सौदा भी किया जा रहा है। इस स्टाम्प पेपर्स के आधार पर ही नये अवैध कब्जाधारियो के द्वारा मकान का निमार्ण भी किया जा रहा है जिससे साफ पता चल रहा है कि नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी बडे लेबल के इस खेल मे शामिल है।
बहराहाल देखना यह है कि खैरहा में सरकारी भूमि पर हो रहे खरीद-बिक्री के बड़े खेल पर क्या प्रशासन लगाम लगाने मे सफल हो पाते है? अथवा भू-माफियाओ के आगे प्रशासन नतमस्तक हो जायेगा।



