राज्य

गाड़ी का किस्त पटाने चुराया 900 कट्टा धान से भरा ट्रक, सलाखों के पीछे चार आरोपी…

गाड़ी का किस्त पटाने चुराया 900 कट्टा धान से भरा ट्रक, सलाखों के पीछे चार आरोपी...

गाड़ी का किस्त पटाने चुराया 900 कट्टा धान से भरा ट्रक, सलाखों के पीछे चार आरोपी…

बालोद। जिले के मालीघोरी क्षेत्र में पिछले महीने हुई हाई-प्रोफाइल धान चोरी की गुत्थी को बालोद पुलिस ने सुलझा लिया है। ट्रक की किस्त (EMI) नहीं चुका पाने के दबाव में एक ट्रक मालिक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 900 कट्टा धान से भरे ट्रक को पार कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का धान, घटना में प्रयुक्त ट्रक और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है ASP मोनिका ठाकुर ने बताया कि बीते 16 जनवरी को ग्राम मालीघोरी के धर्मकांटा के पास से अज्ञात चोरों ने धान से भरा ट्रक (क्रमांक CG 08 AV 1711) चोरी कर लिया था। आरोपी इस ट्रक को दमकसा बड़भूम के पास ले गए, जहां उन्होंने ट्रक छोड़ दिया लेकिन उसमें लदे 900 कट्टों में से 280 कट्टा शासकीय धान अपने निजी ट्रक में शिफ्ट कर लिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 316(3) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी।

रेकी के बाद वारदात को दिया अंजाम

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन और एएसपी मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों को घेरा। पूछताछ में मुख्य आरोपी नेतराम देवांगन ने बताया कि उसके पास दो ट्रक है, जिनका किस्त न पटा पाने के कारण फाइनेंस कंपनी वाले उसे परेशान कर रहे थे। कर्ज चुकाने के लिए उसने 3 दिनों तक मालीघोरी में रेकी की और मौका पाकर चाबी लगे हुए ट्रक को चोरी कर लिया।

साक्ष्य मिटाने के लिए तोड़ा GPS

पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने चोरी किए गए ट्रक का GPS सिस्टम तोड़कर फेंक दिया था। यही नहीं, शासकीय धान की पहचान छिपाने के लिए उन्होंने सरकारी बारदानों को बदलकर धान को स्थानीय बोरों में भर दिया और अपने ससुराल ग्राम कंगलूटोला में छिपा दिया था।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने ग्राम कोरगुडा निवासी नेतराम देवांगन (37), काशीराम देवांगन (32), तरुण उर्वसा उर्फ लल्ला (25) और धर्मेंद्र धनकर (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 179 कट्टा धान और वारदात में इस्तेमाल ट्रक (CG 08 AQ 7884) जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, सउनि धरम भूआर्य, प्र.आर. योगेश सिन्हा, आरक्षक भोप सिंह साहू, आकाश दुबेl, विपिन गुप्ता और साइबर सेल की टीम की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button