
रायगढ़ के एक युवक पर रास्ता रोककर दो लोगो ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, अस्पताल में हुई मौत,

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट करते हुए दो लोगों ने उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक की मेडिकल काॅलेज अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
परिजनों को गांव के दो लोगों पर शक
शत्रुघन पटेल ने बताया कि घायल शिव प्रसाद को तत्काल खरसिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार शाम करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों के द्वारा शिव प्रसाद पटेल को रूकवाते हुए देखा गया है, उन्हीं दो लोगों पर इस घटना को अंजाम देने का शक है। उक्त दोनों युवक निलेश डंजारे और गंगाराम उर्फ कृष्णा गांव के ही रहने वाले हैं।
इस मामलें पुलिस निलेश डंजारे को हिरासत में लिया है दूसरे की तलाश की जा रही है। परिजनों ने यह भी बताया कि दोनो युवक अपराधी प्रवृत्ति के हैं जो देर रात आने जाने वाले लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। परिजनों को संदेह है कि लूटपाट के इरादे से ही आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है।



