
भारी वाहनों से लगातार हो रहा अवैध उत्खनन
सारंगढ़ टाईम्स.
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में अवैध रेत उत्खनन को लेकर विभिन्न अखबारों में लगातार प्रकाशन हो रहा है लकिन जिस प्रकार से शासन प्रशासन अवैध उत्खनन करने वालों को संरक्षण प्रदान कर रही है वह किसी से छिपा नहीं है. शासन द्वारा रेत घाट प्राप्त करने वालों को भी अभी तक पर्यावरणीय अनुमति नहीं मिली है उसके बाद भी धड़ल्ले से रेत का उत्खनन किया जा रहा है, अवैध उत्खनन को लेकर सारंगढ़ में बहुत बड़ा वर्ग अब इस मामले में रेत माफियाओं को संरक्षण देने वाले अधिकारी के खिलाफ मुख्य मंत्री ऑफिस में जाकर विषय की जानकारी देने वाले है और संरक्षण देने वाले अधिकारी के खिलाफ निलंबन की मांग करने वाले है. बीते दिनों भी कार्यवाही के नाम पर विभाग द्वारा सिर्फ औपचारिकता निभाई गई. बड़ी मछलियों को अभी भी संरक्षण देकर रखा गया है. बड़े बड़े वाहनों द्वारा रेत घाट में रेत निकाला जा रहा है साथ साथ रॉयल्टी नाम की कोई चीज नहीं है. कुल मिलाकर कलेक्टर को अंधेरे में रखकर जिला प्रशासन के कुछ अधिकारी इन कृत्यों में अंजाम दे रहे हैं. आने वाले दिनों में ऐसे मामलों के बड़ी कार्यवाही नहीं होती है तो जिला प्रशासन की छवि पूरी तरह से धूमिल जाएगी.
भारी



